नए साल (2025) के स्वागत की तैयारियां अभी से शुरू होने लगी हैं। 31 दिसम्बर की रात को लोग पार्टी करते हैं। अक्सर लोग नए साल के जश्न में इतने मदहोश हो जाते हैं शराब पी कर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां तक उड़ा देते हैं, जिसके चलते उन्हें भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। भारी चालान के साथ रात हवालात में गुजारनी पड़ती है। अगर आप नए साल साल का स्वागत बिना किसी परेशानी के करना चाहते हैं और साथ ही रात को ड्राइविंग का भी लुफ्त उठाना चाहते हैं तो यहां हम आपको Traffic Advisory बता रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं…
गाड़ी के सभी पेपर्स साथ रखें
नए साल की पार्टी करने अगर आप कार से जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि गाड़ी के सभी पेपर्स पूरे हों, जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, RC, वैलिड इंश्योरेंस और वैलिड PUC… ध्यान रहे दिल्ली-NCR में रात को पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखती है और चारों तरफ चेकिंग भी जारी रहेगी। अगर बिना पेपर्स पकड़े गये तो चालान कट सकता है।
सीट बेल्ट जरूर लगायें
कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें। बिना सीट बेल्ट गाड़ी बिलकुल भी ड्राइव ना करें। वरना चेकिंग के समय आपको दिक्कत हो सकती है और आपका चालान भी कट सकता है।
ओवरस्पीडिंग से बचें
नए साल के मौके पर जश्न मनाने समय अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो स्पीड में ही ड्राइव करें.. ओवरस्पीडिंग करना आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इतना ही नहीं आप एक्सीडेंट के भी शिकार हो सकते हैं। पकड़े जाने पर भारी चालान के साथ जेल की हवा बी खानी पड़ सकती है।
ड्रिंक एंड ड्राइव से दूरी
नए साल में पार्टी करना अच्छी बात है लेकिन ड्रिंक एंड ड्राइव से दूरी भी बनाना बेहद जरूरी है। शराब पी कर ड्राइव करने से आप एक्सीडेंट का शिकार तो हो ही सकते हैं साथ ही पकड़े जाने पर जेल भी जाना पड़ सकता है और पुलिस आपका चालान भी काट सकती है। गाड़ी चलाते समय हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालान जरूर करें और नए साल का स्वागत बिना किसी परेशानी के करें….
यह भी पढ़ें: Tata Punch से हो गये हैं बोर तो 5.99 लाख से शुरू होने वाली ये 3 SUV बन सकती हैं बेस्ट ऑप्शन
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
6 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
8 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines