Used bike Tips: इस समय बाजार में नई-नई बाइक्स के साथ पुरानी बाइक्स की भी खूब डिमांड है। कम कीमत में ग्राहकों को उनकी पसंदीदा बाइक आसानी से मिल जाती है। इतना ही नहीं पुरानी बाइक्स को आप EMI पर भी खरीद सकते हैं और आपको वारंटी भी मिलती है।
लेकिन कई बार सस्ते के चक्कर में लोग पुरानी बाइक खरीद तो लेते हैं लेकिन बाद में उन्हें बहुत पछताना पड़ता है और उनके पैसों का भी नुकसान होता है। यानी की लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक बेहतर सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं।
1. सबसे पहले बाइक की सर्विस हिस्ट्री चेक करें
आप जो सेकंड हैंड बाइक खरीदने जा रहे हैं इसकी सर्विस रिकॉर्ड जरूर चेक करें। ऐसा करने से आपको बाइक के बारे में काफी कुछ पता चल जायेगा जो आपके लिए आगे के लिए भी सही रहेगा। इसके अलावा बाइक की बॉडी और अन्य पार्ट्स को भी देख लें।
2. राइड जरूर करें
जिस बाइक को आपने पसंद किया है उसे थोड़ा चलाकर जरूर देखें इससे आपको आइडिया लग जाएगा कि बाइक की कंडीशन कैसी है। बाइक चलाकर उसका पिकअप, गियर शिफ्टिंग, एक्सिलेरेटर का पता लगाया जा सकता है कि इनमें कोई खराबी तो नहीं है।
3. मैकेनिक को भी दिखा लें
अगर आपके लिए संभव हो तो डील करने से पहले अपने किसी जानकार या मैकेनिक को भी बाइक दिखा दें, क्योंकि मैकेनिक, बाइक को चेक करके आपको बता देगा कि इसे खरीदें या नहीं।
4. इंश्योरेंस के पेपर्स भी देख लें
सेकंड हैंड बाइक के इंश्योरेंस जरूर देख लें, कई बार इंश्योरेंस खत्म हो जाता है और लोग कराते नहीं है। इंश्योरेंस के पेपर्स आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें।
5. NOC लेना न भूलें
सेकंड हैंड बाइक खरीदते समय, बाइक मालिक से उसकी NOC जरूर ले लें। साथ ही ध्यान रखे कि बाइक पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है। अगर बाइक को लोन लेकर बाइक खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: इस रंग की कारें होती हैं सबसे ज्यादा चोरी! मारुति की इस कार पर रहती चोरों की पैनी नजर
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 hr agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
21 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
23 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines