Kia India ने कुछ समय पर भारत में अपनी एक और SUV को पेश किया था जिसका नाम Syros है, फीचर्स, स्पेस के मामले में यह अच्छी गाड़ी है, परफॉरमेंस के मामले में कैसी है? इस बारे में हम आपको कुछ बता नहीं सकते क्योंकि हमने इस कार को टेस्ट नहीं किया है। खैर Kia Syros ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.21 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 44.42 पॉइंट प्राप्त किए हैं। Kia Syros की एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपये से शुरू होकर 17.8 लाख रुपये तक जाती है।
सेफ्टी फीचर्स
Kia Syros को रीइन्फोर्स्ड K1 प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो होल्ड, 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें लेवल-2 ADAS फीचर्स भी मिलते हैं, जिसमें लेन कीप असिस्ट और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल दिया जाता है।
इंजन की बात करें तो Kia Syros में 2 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120PS की मैक्सिमम पावर और 172Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा कार में 1.5 लीटर का CRDi डीजल इंजन भी मिलता है, जो 116PS और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन का सपोर्ट मिलता है।
बेहद खराब डिजाइन
Kia Syros में आपको अच्छा स्पेस, फीचर्स और इंजन ऑप्शन मिलते हैं लेकिन डिजाइन के मामले में यह भारत की सबसे खराब दिखने वाली SUV है। इसमें फ्रंट हेडलाइट और टेल लाइट्स की पोजीशन काफी नीचे की तरफ है जो कि सेफ्टी के लिहाज से सही नहीं है। क्योंकि पीछे से आ रहे वाहन को इसके होने का अहसास कई बार नहीं लग सकेगा। गाड़ी का डिजाइन बेहद खराब है यह ओवर लगती है। Kia को अब डिजाइन पर काम करने की जरूरत है। Kia Syros से बेहतर आप मारुति सुजुकी ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा महिंद्रा XUV 3XO, हुंडई वेन्यू और स्कोडा कायलाक जैसी गाड़ियों के बारे में विचार कर सकते हैं। कुलमिलाकर Kia Syros डिजाइन के मामले में बेहद निराश करती है।
यह भी पढ़ें: टाटा पंच को पीछे छोड़ ये बनी देश की No.1 कार, 34km का देती है माइलेज
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines