Car AC Impact Mileage: ठंड अब धीरे-धीरे जाने लगी है, मौसम बेहतर हो रहा हैऔर इसी से के साथ कुछ दिनों में गर्मी का अहसास होने लगेगा। जो लोग कार से सवारी करते हैं उनके AC चालू होने लग जाएंगे। क्योंकि बिना AC ऑन किये सफर कठिन हो जाता है लेकिन एक सवाल जो हमेशा लोगों के जहन में आता है और वो ये है कि क्या AC चलाने से गाड़ी की माइलेज कम हो जाती है ? आइये जानते हैं…
जानिए कार में AC (एयर कंडीशनर) कैसे काम करता है
कार में एयर कंडीशनर ऑन करने पर सबसे पहले कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट गैस का प्रेशर बनाता है,इससे एक दबाव पैदा होता है,जो टेम्प्रेचर को liquid में तब्दील कर देता है। इसके बाद ये liquid बाहर की हवा से मिलकर गर्मी को बाहर की तरफ फेंकता है और ठंडा हो जाता है, जब रिसीवर ड्रायर से नमी मिट जाती है तो ये और भी ठंडा हो जाता है। इंजन स्टार्ट बाद ही AC कंप्रेसर से जुड़ी बेल्ट घूमती है और कूलिंग होना शुरू हो होती है।
क्या AC ऑन होने से कम होती है माइलेज ?
इस सवाल का जवाब बहुत ही सीधा सा है, ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन बताते हैं कि जब कार में AC चलता है तो फ्यूल की खपत भी बढ़ती है। लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं होती। आपकी दूरी अगर कम है तो माइलेज पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता। लेकिन, वहीं आप एक लंबी यात्रा पर जा रहे हैं और लगातार 3-4 घंटे AC चालू रहता है तो माइलेज में 5 से 7% गिरावट आ सकती है।
कार में एयर कंडीशनर चलाने का सही तरीका
ऑटो एक्सपर्ट्स ये भी बताते हैं कि गाड़ी चलाते समय, कार में टेम्प्रेचर को मेंटेन रखने के लिए AC ऑन करें और जब कार ठंडी हो जाए तो AC बंद कर दें, ऐसा करने से कार की माइलेज पर असर भी नहीं पड़ेगा। इस बात पर भी ध्यान दें कि AC बहुत ज्यादा तेज न चलाएं तेज AC चलाना हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। ठंडी और फ्रेश एयर के लिए कई बार विंडो ओपन करना भी बेहतर ऑप्शन होता है।सफर पर निकलने से पहले अगर आप AC की सर्विस या क्लीनिंग करवा लेते हैं तो इसका फायदा भी आपको मिलेगा।
यह भी पढ़ें: ऐसे बढ़ेगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज, बस करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 hr ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
5 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
22 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines