जल्दबाजी ना करें...नई कार की डिलीवरी में ये चूक पड़ सकती है भारी

New Car Delivery: अगर आप इन दिनों अपनी नई कार की डिलीवरी लेने जा रहे हैं तो उससे पहले इस खबर को जरूर देखें, क्योंकि यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आपको कार डिलीवरी लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Nw car

Car pre inspection checklist: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। फेस्टिव सीजन में कारों की बिक्री थोड़ी ज्यादा होती है, जिसे देखते हुए अक्सर कार डीलर्स जल्दबाजी में कार की डिलीवरी करते हैं। ऐसे में कई बार ग्राहकों को नुकसान भी होता है। ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता कि प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन क्या होता है। अगर आपने नई कार अगर बुक कर दी है और उसकी डिलीवरी लेने जा रहे हैं तो उससे पहले इस खबर को जरूर देखें। ताकि नई कार लेने में आपको कोई परेशानी न हो। नई कार की डिलीवरी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइये जानते हैं…

विज्ञापन

कार की पूरी बॉडी ध्यान से चेक करें

कार की डिलीवरी के लिए आपको अगर डीलरशिप से कॉल आए तो उन्हें प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन के लिए कहें। यहां पर प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन का मतलब यही होता है कि एक बार आप अच्छे से अपनी कार को देख लें।  ये काम ध्यान से आपको करना है, किसी भी तरह की कोई जल्दबाज़ी आपको नहीं करनी। पूरी बॉडी को चेक करें। कार में कुछ स्क्रैच या डेंट नजर आये तो डीलर से बात करें और डिलीवरी के लिये मना करें।

विज्ञापन

कार में बैठकर इंटीरियर चेक करें

कार के कैबिन और स्विच को आराम से चेक करें। आपको स्विच और  लाइट्स को ठीक से चेक करना होगा। इसके अलावा यह भी चेक करें कि केबिन में किसी भी तरह का कोई निशान न हो, इसी प्रकार सीटों को भी ठीक से देख लें।

विज्ञापन

कार के सभी मैट्स को देखें कि कहीं से कोई कटा-फटा ना हो। कार के डोर हैंडल्स भी चेक करें कि किसी तरह का कोई स्क्रैच डोर हैंडल्स पर तो नहीं है। इतना ही नहीं AC को चलाकर देखें। ये सब काम आपको बड़ी ही तस्सली से करना होगा।

विज्ञापन

कुछ देर के लिए इंजन स्टार्ट करें

इसके बाद कार के इंजन को कुछ देर ऑन करके देखें। अगर सब कुछ नॉर्मल है तो अच्छी बात  और अगर इंजन से कोई आवाज नॉर्मल ना लगे तो तुरंत इसके बारे में डीलर से बात करें। गाड़ी में अगर कुछ भी गड़बड़ लग तो  डिलीवरी न लें ।

सभी के सभी पेपर्स जांच लें

अगर कार में कोई दिक्कत न हो तो उसके बाद  सभी पेपर्स को भी ठीक से देख लें। आपको पेमेंट बिल, पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पेपर, मैन्युअल्स, वॉरंटी कार्ड, रोडसाइड असिस्टेंस नंबर और सर्विस बुक जैसे डाक्यूमेंट्स पूरे दिए हैं या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ