CNG Car Care: देश में CNG करों की बिक्री हर महीने खूब होती है। पेट्रोल-डीजल की तुलना में CNG एक सस्ता और सरल ईंधन है। जो लोग रोजाना कार से लंबी दूरी तय करते हैं उन्हें CNG कार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है ताकि पैसों की बचत हो सके। लेकिन जब बात सेफ्टी की आती है तो ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि सीएनजी कार इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना होता है वरना यह आगे चलकर काफी जानलेवा भी साबित हो सकता है। यहां हम आपको CNG कारों को इस्तेमाल को लेकर कुछ बेसिक जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
CNG कार में Smoking न करें
अक्सर लोग अपनी कार में स्मोकिंग करते हैं जो ना सिर्फ हेल्थ के लिए नुकसानदायक है बल्कि CNG कार में तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। अगर कार में जरा सी लीकेज हुई कार में आग लगने का खतरा बढ़ जाएगा।
CNG भरवाते समय इंजन करें बंद
गाड़ी में CNG भरवाने समय इंजन को हमेशा बंद रखें और गाड़ी से बाहर निकल जायें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो CNG ठीक से नहीं भर पाएगी। कई मामलों में देखने को आता है कि CNG भरते समय कार में आगा लग जाती है और कार में बैठे लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए CNG भरवाते समय गाड़ी से थोड़ी दूरी बना कर रखें।
लीकेज होने पर क्या करें
CNG कार चलाते समय अगर आपको यह अहसास हो रहा है कि CNG लीक हो रही है तो तुरंत कार को किसी सेफ जगह पर ले जायें और इंजन बंद कर दें। लीकेज को बिलकुल भी नज़रअंदाज न करें यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
ओरिजिनल CNG किट ही लगवायें
सस्ते के चक्कर में कभी भी अपनी कार में सस्ती या नकली CNG किट लगवाने से बचें क्योंकि सस्ती या नकली CNG किट सेफ्टी के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं होती। इनमें कब क्या दिक्कत हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए ओरिजिनल किट का भी इस्तेमाल करें। Authorized जगह से ओरिजिनल किट ही इंस्टाल करवाएं।
लोकल एक्सेसरीज से दूरी बनाएं
CNG कार में लोकल जगह से एक्सेसरीज बिलकुल न लगवाएं, क्योंकि यह वायरिंग का मामला है और अगर गलती से कोई कमी रह गई तो आगे चलकर यह खतरनाक साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines