Electric Scooter Tips: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेज ही रही है। अब आपको हर बजट और रेंज में मॉडल चुनने की आजादी मिल जायेगी। अच्छी बात ये है कि अब हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत भी पेट्रोल से चलने वाले स्कूटरों के बराबर आ गई है। लेकिन सवाल ये है कि क्या हम अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस रेगुलर करवाते हैं? लेकिन अक्सर लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनका स्कूटर कम रेंज देता है और ठीक से चार्ज नहीं होता। इतना ही नहीं लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर को मोबाइल फोन की तरह चार्ज करते हैं जोकि बिलकुल भी सही नहीं है। ई-स्कूटर इस्तेमाल करने के सही तरीके क्या हैं ? आइये जानते हैं…
मोबाइल की तरह चार्ज न करें
अगर आप भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को मोबाइल की तरह बार-बार चार्ज करते हैं तो यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है और बैटरी बर्बाद हो सकती है। आगे चलकर आपका काफी नुकसान भी हो सकता है। इसलिए आज से ही ऐसा करना बंद करें। इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करने का सही तरीका ये है कि जब स्कूटर की बैटरी 10-15% हो जाए तब इसे चार्जिंग पर लगाना चाहिए।
एक्सपर्ट मानते हैं कि स्कूटर को कभी भी 100% तक चार्ज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बैटरी पर बुरा असर पड़ता है। स्कूटर को चार्ज करने से पहले यूजर मैन्युअल जरूर देख लें। अगर स्कूटर में नॉर्मल और फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है तो कोशिश करें कि नॉर्मल स्पीड से ही चार्ज करें ऐसा करने से बैटरी लाइफ लंबी होगी… फ़ास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल तब करें जब आपको कहीं जल्दी जाना हो।
40-60 kmph हो स्पीड
अगर आप चाहते हैं कि आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर से बढ़िया रेंज मिले तो आपको इसे 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से चलाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो रेंज में कमी नहीं आएगी और आप स्कूटर से ज्यादा दूरी तय कर पायेंगे। ध्यान रहे ओवरस्पीडिंग करने से बचें…क्योंकि ऐसा करने से इनकी रेंज में कमी आने लगती है। बेवजह रेस देने और हॉर्न का इस्तेमाल करने से भी बैटरी की खपत ज्यादा होती है।
टायर्स में एयर-प्रेशर सही रखें
इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों टायर्स में सही एयर प्रेशर रखें। यूजर मैन्युअल में जितना एयर प्रेशर दिया गया है उतना ही रखें। अब चूंकि गर्मी तेज पड़ रही है तो ऐसे में हफ्ते में 2 बार एयर प्रेशर जरूर चेक करें, ऐसा करने से आपको बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी और टायर्स की भी लाइफ अच्छी रहेगी। कम या ज्यादा हवा से स्कूटर की परफॉरमेंस पर बुरा असर पड़ता है। नॉर्मल हवा की जगह नाइट्रोजन हवा का इस्तेमाल टायर्स के लिए फायदेमंद रहेगा।
सर्विस है जरूरी
इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी सर्विस समय पर जरूरी है। ध्यान रहे एक भी सर्विस मिस हुई तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे जरूरी पार्ट होता है इसमें लगी लिथियम आयन बैटरी (lithium-ion battery) होती है। जब आप सर्विस सेंटर जाते हैं तो वहां पर बैटरी की हेल्थ चेक करते हैं। इसके साथ ही स्कूटर में लगी मोटर की भी जांच होती है। स्कूटर में लगी बैटरी की उम्र 5 साल तक होती है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी से जुड़ी बातें
- बैटरी की उम्र 5 साल तक होती है
- 80,000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलती है
- कम और ज्यादा तापमान पर बैटरी खराब होती है
- बार-बार चार्ज करने पर बैटरी खराब होती है
- खराब बैटरी होने पर रेंज एकदम कम हो जाती है
- ओवर चार्ज की वजह से बैटरी लाइफ कम हो जाती
यह भी पढ़ें: 5 महीने में बिकी सिर्फ 2 यूनिट, ग्राहकों के लिए तरसी ये कार, शोरूम पर खड़ी खा रही धूल
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
10 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
14 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
16 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
18 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines