Buy Best Used bike: आजकल नई बाइक्स तो काफी महंगी हो गई हैं। इन्हें खरीदना अब जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों को सस्ते में ठीक-ठाक बाइक खरीदनी हो वो Used Bikes के बारे में विचार कर सकते हैं। आजकल तो ऑनलाइन भी सेकंड हैंड बाइक खूब बिक रही हैं। लेकिन अक्सर लोगों को सस्ती बाइक महंगी पड़ जाती है और ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। तो ऐसे में इनसे बचने के लिए हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक बेहतर सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं।
बाइक को ठीक से चेक करें
जो भी बाइक आप देखने जा रहे हैं उसे ठीक प्रकार से जांच लें। इस बात पर ध्यान दें कि कहीं कोई डेंट या स्क्रैच तो नहीं है, इतना ही नहीं बॉडी पेंट को भी सावधानी से चेक करें। अगर सब कुछ ठीक है आगे बढ़ें और बाइक की हिस्ट्री चेक करें ।
बाइक की हिस्ट्री करें चेक
किसी भी Used bike को खरीदने से पहले उसका पिछला सर्विस रिकॉर्ड भी चेक करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से आपको इस बात का पता चल जाएगा कि बाइक की सर्विस कब और कितनी बार हुई है। इसके अलावा बाइक को ठीक से देख लें कहीं कोई डेंट तो नहीं, इतना ही नहीं बाइक का कभी कोई एक्सीडेंट हुआ है या नहीं यह भी जांचें। बॉडी पेंट पर भी ध्यान देना।
बाइक की राइड जरूर लें
आप जिस बाइक को फाइनल करने जा रहे हैं उसे एक बार चलाकर जरूर देखें। क्योंकि चलाने से बाइक की काफी कमियों के बारे में आपको जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा बाइक के टायर्स को भी देखें, अगर टायर्स घिस गये हो तो इस बारे में सेलर से बात करें।
NOC जरूर लें
आपने जो सेकंड हैंड बाइक फाइनल की है उसकी NOC जरूर लें। साथ ही ध्यान रखे कि बाइक पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है। अगर बाइक को लोन लेकर बाइक खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: खत्म नहीं हो रहा स्टॉक तो Mahindra ने दे दिया 4.40 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 hr agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
21 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
23 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines