Tata Nexon CNG: कार निर्माता कंपनी ताता मोटर्स ने भारत में अपने CNG पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए और साथ ही फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अब नई Nexon iCNG को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है। वैसे टाटा ने पहले ही इस गाड़ी को लॉन्च किये बिना ही दिखा दिया था लेकिन डिटेल्स और लॉन्च का खुलासा नहीं किया गया था। खैर अब यह बाजार में आ चुकी है। Nexon iCNG की एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है। अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में…
क्या ख़ास है नई Tata Nexon CNG में
टाटा नेक्सॉन अकेली ऐसी SUV है जो पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और अब CNG में भी मिलती है। यानी गाड़ी एक और रूप अनेक हैं। अब जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप आसानी से चुन सकते हैं। नई Nexon CNG को कुल 8 वेरिएंट्स में उतारा है जिसमें स्मार्ट (O), स्मार्ट प्लस, स्मार्ट प्लस S, प्योर, प्योर S , क्रिएटिव, क्रिएटिव प्लस और फियरलेस प्लस S शामिल है। इसमें अलग-अलग फीचर्स आपको मिलेंगे।
TATA NEXON
डिजाइन में नहीं किये बदलाव
Nexon CNG के डिजाइन में कंपनी ने किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। यह एकदम नए फेसलिफ्ट मॉडल की तरह ही है बस इसके बूट में CNG किट को इंस्टाल कर दिया गया है। डिजाइन की बात करे तो इसमें स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप देखने को मिलता है इसके साथ ही चौड़े अपर ग्रिल सेक्शन पर टाटा का LOGO आप देख सकते हैं। सामने एक बड़ी ग्रिल देखने को मिलती है। नई नेक्सन में नए सीक्वेंशियल एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट दिया गया है।
इंटीरियर और फीचर्स
टाटा नेक्सॉन CNG के केबिन ठीक वैसा ही है जैसा फेसलिफ्ट मॉडल का है। यहां पर नए डिजाइन वाला टचस्क्रीन सेट-अप और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, इसका डिजाइन इम्प्रेस नहीं करता। इसमें थे पतले AC वेंट्स दिए ज्ञ हैं। डैशबोर्ड का डिजाइन अच्छा है और यहां पर सिर्फ जरूरत के बटन्स ही देखने को मिलते हैं जो फीचर्स ऑपरेशन को बेहतर और आसान बनाते हैं। डैशबोर्ड में कार्बन-फाइबर जैसी फिनिश के साथ लेदर इन्सर्ट भी मिलता है।
इस गाड़ी में फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है और दूसरी स्क्रीन के तौर पर 10.25 इंच का फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसका साउंड काफी दमदार है जो म्यूजिक के मजे को बढ़ा देता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके वेरिएंट में वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स दिए गये हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ESC, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्टेंट की सुविधा दी गई है।
परफॉर्मेंस और माइलेज
Nexon CNG में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन दिया है जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें डुअल-सिलिंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यानी दो छोटे-छोटे CNG सिलिंडर दिए गये हैं जिसकी वजह से बूट स्पेस में कोई कमी नहीं रहती और आप काफी सामान इसमें रख सकते हैं।
इसमें 321 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। पावर इ बात की जाए तो CNG मोड पर यह इंजन 99bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि Nexon CNG, 24km/kg का माइलेज देगी।
क्या आपको खरीदनी चाहिए Nexon CNG?
अगर आपको किफायती SUV की तलाश है जिसमें सेफ्टी की पूरी गारंटी मिले तो आप टाटा Nexon CNG को चुन सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें बूट स्पेस की समस्या नही है। लेकिन टाटा मोटर्स की After Sales Service सबसे खराब मानी है जिस पर टाटा को भी बहुत काम करना है।
यह भी पढ़ें: Nissan Magnite Facelift का टीजर जारी, Punch और Exter के लिए बनेगी सिर दर्द!
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines