Hero Xtreme 125R: भारत में एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक्स का क्रेज हमेशा से ही खूब रहा है। हालांकि बिक्री के मामले ये सेगमेंट बेसिक बाइक्स से अभी भी पीछे ही है लेकिन टू-व्हीलर कंपनियां बराबर इस सेगमेंट में मॉडल लॉन्च करने में लगी हैं। Hero Xtreme 125R एक फ्लैगशिप स्पोर्ट्स बाइक है जो जिसे यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला TVS Raider और Bajaj Pulsar से है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। अगर आप भी Xtreme 125R को खरीदने जा रहे हैं तो पहले इसके टॉप फीचर्स जरूर चेक करें…
स्पोर्टी डिजाइन
Hero की नई Xtreme 125R का डिजाइन इम्प्रेस करता है। यह वाकई स्पोर्टी बाइक है। इसका स्लीक डिजाइन, LED हेडलैंप, स्लीक टेल लाइट, टर्न इंडीकेटर्स, बड़ा फ्यूल टैंक और मल्टी-स्पोक व्हील्स इसे खास बनाने में मदद करते हैं। इस सेगमेंट की अन्य बाइक्स की तुलना में Xtreme 125R ज्यादा बेहतर नज़र आती है।
दमदार इंजन, बढ़िया माइलेज
Xtreme 125R में कंपनी ने एकदम नया इंजन लगाया है। इस बाइक में 125cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन जो 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 66 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इस बाइक को स्टील डायमंड फ्रेम पर बनाया गया है। बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें कई जानकारियां दी गई है।
दमदार सस्पेंशन
बाइक में 37mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक एब्जॉर्बर मिलता है। बाइक में 17 इंच के टायर्स लगे हैं। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है और इसका कर्ब वजन 136 किलोग्राम है। इसकी सीट हाईट 793mm है यानी जिन लोगों की हाईट 5.5 इंच या इससे भी कम है उनके लिए इस बाइक को राइड करना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: बाइक की फ्री सर्विस खत्म होने के बाद बिलकुल भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
58 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines