अगर आप इस दिवाली नई कार घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले एक बार रुककर यह जरूर सोचें कि अभी गाड़ी लेना फायदे का सौदा है या दिसंबर तक इंतजार करना रहेगा. दिवाली पर कंपनियां ग्राहकों को कई तरह के फेस्टिव ऑफर देती हैं, वहीं साल के आखिरी महीने में डीलर पुरान स्टॉक निकालने के लिए ज्यादा छूट दे सकते हैं. ऐसे में सही समय चुनकर कार खरीदने पर अच्छी-खासी बचत की जा सकती है.
दिवाली पर कार खरीदने के क्या फायदे हैं?
दिवाली और धनतेरस पर नई गाड़ी खरीदना भारत में शुभ माना जाता है. यही वजह है कि इस दौरान कार शोरूम में ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां भी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और मुफ्त एक्सेसरीज जैसे कई ऑफर देती हैं.
फेस्टिव सीजन में ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं
दिवाली के आसपास कार खरीदने का एक फायदा यह भी है कि ग्राहकों के पास अलग-अलग मॉडल, कलर और वेरिएंट चुनने के ज्यादा ऑप्शन हो सकता हैं. डीलरशिप पर आमतौर पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद रहता है. अगर आप किसी खास दिन कार की डिलीवरी लेना चाहते हैं, तो फेस्टिव सीजन में खरीदारी करना आपके लिए बैहतर हो सकता है.
ज्यादा डिमांड का यह नुकसान भी है
दिवाली के दौरान कारों की मांग बढ़ने से कुछ लोकप्रिय मॉडल के चुनिंदा वेरिएंट पर लंबा वेटिंग पीरियड भी मिल सकता है. साथ ही हर कार पर एक जैसा डिस्काउंट नहीं मिलता. इसलिए बुकिंग करने से पहले कंपनी की वेबसाइट और अलग-अलग डीलरशिप पर मिल रहे ऑफर्स की तुलना करना जरूरी है.
दिसंबर में क्यों मिल सकती है ज्यादा छूट?
साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो कम कीमत में कार खरीदना चाहते हैं. इस दौरान कंपनियां सालाना बिक्री के टारगेट पूरे करने के साथ पुराने मैन्युफैक्चरिंग ईयर के स्टॉक को कम करने पर भी ध्यान देती हैं.
पुराने स्टॉक पर मिल सकता है बड़ा फायदा
अगर किसी कार का पुराना स्टॉक डीलर के पास बचा हुआ है और उसकी मांग ज्यादा नहीं है, तो डीलर उसे बेचने के लिए बेहतर ऑफर दे सकता है. ऐसे में कुछ ग्राहकों को ज्यादा कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, मुफ्त एक्सेसरीज या दूसरे फायदे मिल सकते हैं. यही वजह है कि दिसंबर में कार खरीदने वालों के पास मोलभाव करने का अच्छा मौका हो सकता है.
लेकिन दिसंबर में ज्यादा छूट की गारंटी नहीं
यह जरूरी नहीं है कि दिसंबर में हर कार पर दिवाली से ज्यादा डिस्काउंट मिले. पॉपुलर मॉडल और ज्यादा मांग वाली कारों पर ऑफर सीमित हो सकते हैं. इसलिए सिर्फ इस उम्मीद में कार खरीदना टालना सही नहीं होगा कि दिसंबर आते ही हर मॉडल सस्ता हो जाएगा.
दिसंबर में कार खरीदने का सबसे बड़ा नुकसान
दिसंबर में कार खरीदने का एक बड़ा नुकसान उसके मैन्युफैक्चरिंग ईयर से जुड़ा हो सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आप दिसंबर 2026 में बनी या पहले से तैयार 2026 मैन्युफैक्चरिंग ईयर वाली कार खरीदते हैं, तो जनवरी 2027 में खरीदी गई नई मैन्युफैक्चरिंग ईयर की कार के मुकाबले उसकी उम्र और रीसेल वैल्यू को लेकर खरीदारों की सोच अलग हो सकती है.
कार का मैन्युफैक्चरिंग महीना जरूर चेक करें
दिसंबर में कार खरीदते समय पसंदीदा कलर या वेरिएंट का स्टॉक भी सीमित हो सकता है. इसलिए कार फाइनल करने से पहले उसका मैन्युफैक्चरिंग महीना और साल जरूर चेक करें. अगर आप पुराना स्टॉक खरीद रहे हैं, तो कार की स्थिति और वारंटी से जुड़ी जानकारी भी पहले ले लें.
महीने के आखिरी दिनों में भी मिल सकता है फायदा
दिवाली और दिसंबर के अलावा महीने के आखिरी दिनों में भी कार खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है. कई डीलरशिप के पास महीने की बिक्री के टारगेट होते हैं. अगर कोई डीलर टारगेट पूरा करने के करीब है, तो वह कुछ मॉडलों पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट या मुफ्त एक्सेसरीज देने के लिए तैयार हो सकता है.
ऑफर डीलर और स्टॉक पर भी निर्भर करता है
महीने के आखिर में मिलने वाला डिस्काउंट हर जगह एक जैसा नहीं होता. यह डीलर, कार के मॉडल और उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करता है. इसलिए केवल महीने के आखिरी दिन का इंतजार करने के बजाय अलग-अलग शोरूम से कार की कीमत और ऑफर के बारे में जानकारी लेना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
आखिर कार खरीदने का सही समय कौन सा है?
अगर आपको दिवाली पर ही नई कार घर लानी है या आप किसी खास कलर और वेरिएंट की तलाश में हैं, तो अभी मिलने वाले फेस्टिव ऑफर्स की तुलना करके खरीदारी करना बेहतर रहेगा. वहीं, अगर आपके पास इंतजार करने का विकल्प है और आपकी पहली प्राथमिकता ज्यादा डिस्काउंट पाना है, तो दिसंबर में आने वाले ऑफर्स पर नजर रख सकते हैं. हालांकि, अंतिम फैसला लेते समय डिस्काउंट के साथ कार के मैन्युफैक्चरिंग ईयर, वेरिएंट की उपलब्धता और रीसेल वैल्यू को भी ध्यान में रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू, देखें 10 शानदार ऑप्शन
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines