Hero Vida V1 Discounts: देश की सबसे बड़ी टूव्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने दिवाली के इस मौके पर अपने इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर V1 Plus और V1 Pro पर काफी अच्छा ऑफर पेश किया है। कंपनी इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर सबसे बड़ी छूट दे रही है। ये दोनों स्कूटर 2 Removable बैटरी के साथ आते हैं। डिजाइन और फीचर्स के मामले में ये दोनों स्कूटर काफी अच्छे हैं। इतना ही नहीं इनकी रेंज भी काफी बेहतर है।
दिवाली ऑफर्स
Hero Vida V1 Plus की कीमत 1,02,700 रुपये है जबकि Vida V1 Pro की कीमत 1,30,200 रुपये है। कंपनी इन दोनों स्कूटर पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा Amazon-Flipkart से इन स्कूटरों पर आपको काफी अच्छे बेनेफिट्स मिलेंगे। यहां पर No cost EMI का फायदा मिलेगा इसके अलावा EMI 5,813 रुपये से शुरू होगी। इन सभी ऑफर्स की जानकारी के लिए आपको हीरो डीलरशिप से संपर्क करना होगा।
फुल चार्ज में 165km की रेंज
बैटरी और रेंज की बात करें तो Hero Vida V1 Plus में 3.44 kWh की बैटरी लगी है जबकि V1 Pro में 3.94 kWh का बैटरी पैक मिलता है। दोनों वेरिएंट में 6 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी। Vida V1 Plus फुल चार्ज में 143km कि दूरी तय कर सकता है जबकि Vida V1 Pro फुल चार्ज पर यह 165km कि दूरी तय कर सकता है। दोनों स्कूटरों की टॉप स्पीड 80kmph है। दोनों स्कूटर एक मिनट चार्ज होकर 1.2km कि दूरी तय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 32Km का माइलेज! सबसे अलग फीचर्स, लॉन्च के लिए तैयार Maruti की नई कार
Hero Vida V1 के खास फीचर्स
Hero Vida V1 स्कूटर 2 Removable बैटरी के साथ आते हैं। बैटरी को निकाल कर चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं आप घर पर ही इन्हें चार्ज कर सकते हैं। खास बात ये है कि आप स्कूटर कि टॉप स्पीड को बढ़ा सकते हैं और मैक्सिमम 100 kmph तक ले जा सकते हैं। इसमें 7-इंच का TFT स्क्रीन है, जो स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है।
Vida ने स्कूटर को रिवर्स असिस्ट, टू-वे थ्रॉटल और क्विक ओवरटेक के लिए बूस्ट मोड से भी लैस किया है। कंपनी की तरफ से पोर्टेबल चार्जर मिलता है जिससे आप इन्हें चार्ज कर सकते हैं। बैटरी पैक पोर्टेबल है, इसलिए इसे घर पर निकाला और चार्ज किया जा सकता है। डिजाइन के मामले में ये स्कूटर बेहद स्टाइलिश है। यह एक यूनिसेक्स स्कूटर है।
यह भी पढ़ें: ज्यादा माइलेज के लिए इतनी रफ़्तार से चलाएं कार
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 hr ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
5 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
22 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines