Diwali offer on Hyundai kona ev: इस दिवाली एक नई कार खरीदने के लिए सबसे अच्छा मौका है। कार कंपनियां अपनी अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए लाखों रुपये के डिस्काउंट और ऑफर दे रही हैं। क्योंकि दिवाली के बाद फिर ऑफर्स और बड़े डिस्काउंट खत्म हो जाते हैं। इस समय हुंडई मोटर इंडिया अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona पर काफी बड़ा डिस्काउंट दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई डीलर्स के पास में ऐसे मॉडल भी हैं जिनका स्टॉक क्लियर नहीं हुआ है। ऐसे में क्लियरेंस के चलते कोना पर2 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Hyundai kona ev पर लाखों की बचत
दिवाली के अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में जल्द से जल्द कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करना चाहती हैं। धनतेरस और दिवाली पर लोग सबसे ज्यादा खरीदारी करते है। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर 2 लाख रुपये के बेनिफिट मिल रहे हैं। लेकिन खास बात ये है कि कंपनी इस कोना इलेक्ट्रिक को अपनी वेबसाइट से काफी समय पहले ही हटा चुकी है। इस गाड़ी की बिक्री बहुत ज्यादा नहीं है। फ़िलहाल इलेक्ट्रिक कार के रूप में हुंडई के पास इस समय आयोनिक 5 है जिसकी बिक्री भी बहुत ज्यादा नहीं है।
हालांकि, कई डीलर्स के पास कोना EV का पुराना स्टॉक बचा हुआ है, जिसे क्लियर करना अब जरूरी हो गया है, क्योंकि जैसे-जैसे मॉडल पुराना होगा उसकी वैल्यू गिर जाएगी। इसलिए डीलर्स इस गाड़ी पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। कोना EV, हुंडई की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी है, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से ग्राहकों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। कीमत को छोड़ दे तो कोना EV एक बेहतरीन गाड़ी थी। इसकी शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपए है।
2019 में आई थी Kona EV
हुंडई ने साल 2029 में पहली बार kona इलेक्ट्रिक को बाजार में लॉन्च किया था, लेकिन ज्यादा कीमत होने की वजह से ग्राहकों ने इस गाड़ी से ही दूरी बना ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि पिछले कई महीनों से कोना EV की बिक्री चल रही है। हुंडई ने कई बार पहले भी इस पर डिस्काउंट ऑफर किया , लेकिन ग्राहकों को यह गाड़ी पसंद नहीं आई। गिरती बिक्री के कारण इसे बाफ में बंद करने का ही निर्णय लेना पड़ा।
हुंडई कोना EV के फीचर्स
कोना इलेक्ट्रिक में दो बैट्री पैक 48.4 kWh और 65.4 kWh ऑप्शन मिलते हैं। रेंज की बता करें तो कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 490 किलोमीटर की रेंज देती है। यह के प्रीमियम SUV है जो कई एडवांस्ड फीचर्स दिए हैं। इसमें स्टैंडर्ड और एक लॉन्ग रेंज मॉडल मिलेगा ।
कोना ev में 12.3-इंच का डुअल-स्क्रीन दी हई है। कोना EV में पिक्सल ग्राफिक्स एक्सटीरियर और शार्प लाइन्स के साथ-साथ स्प्लिट LED हेडदिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड-स्पोट कलिजन अवॉइडेंस असिस्ट लेन कीपिंग असिस्ट और फॉरवर्ड कॉलीजन अवॉइडेंस असिस्ट सिस्टम मिलता है। इसमें 8 स्पीकर साउंड सिस्टम, की लेस एंट्री, हैड-अप डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पावर टेल गेट जैसे फीचर मिलते हैं। कोना EV की लंबाई 4,355mm है वहीं इसके व्हीलबेस को भी 25mm बढ़ाया गया है।
डिस्क्लेमर: Hyundai Kona EV पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स की ज्यादा जानकारी के किये के लिए डीलर्स से संपर्क करें। डिस्काउंट स्टॉक रहने तक है। न्यूज़ 24 किसी भी डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता।
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
5 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
10 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines