नई दिल्ली: दिवाली का त्यौहार नजदीक है। ऐसे में लोग घर के आंगन में चमचमाती कार की रोशन बिखेरना चाह रहे हैं। कई बार कंपनियों ने दिवाली के मद्देनजर कारों पर भारी डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। लोगों की पसंद को देखते हुए हुंडई इंडिया ने दिवाली से पहले चुनिंदा वाहनों पर दिवाली ऑफर की घोषणा की है।
कंपनी Hyundai Aura, Hyundai Grand i10 Nios, Hyundai i20 और Hyundai Kona Electric पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। ये डील नकद और एक्सचेंज ऑफर के रूप में उपलब्ध होंगे। ये सभी ऑफर देशभर में अधिकृत डीलरशिप पर लाइव हैं और 31 अक्टूबर, 2022 तक उपलब्ध रहेंगे।
अभी पढ़ें – मारुति ने लॉन्च की नई CNG कार, जबरदस्त फीचर्स, बेहतरीन माइलेज और कीमत? यहां जानें सबकुछ
Hyundai Aura पर 33 तक की छूट
हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) हैचबैक के सभी वेरिएंट्स – पेट्रोल (5,000 तक) और CNG (20,000 तक) को अक्टूबर महीने में 33,000 तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। ये छूट 10,000 तक के नकद और एक्सचेंज बोनस के रूप में उपलब्ध होगी। यह ऑफर सरकारी और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को मिलने वाले 3,000 रुपये के डिस्काउंट के लिए भी बढ़ाया गया है।
अभी पढ़ें – ये दो कारें बनीं भारत की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट SUV, ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में हासिल किए 5 स्टार
Grand i10 Nios पर 48 हजार का डिस्काउंट
Hyundai Grand i10 Nios को 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में पेश किया गया है। कार के पेट्रोल और सीएनजी दोनों मॉडल 48,000 रुपये तक के फायदे के साथ बिक रहे हैं। छूट का लाभ नकद ऑफर (35,000 तक), एक्सचेंज डिस्काउंट (10,000 तक) और सरकारी व कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए लाभ (3,000 तक) के रूप में लिया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर ग्रैंड आई 10 नियोस पर 48 हजार रुपये की छूट मिल सकती है।
Hyundai i20 पर 20 हजार की छूट
Hyundai i20 अक्टूबर महीने में 20,000 तक की छूट के साथ उपलब्ध है। इसमें 10,000 नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। यह छूट हैचबैक के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर लागू है। ये डिस्काउंट देशभर में अधिकृत हुंडई डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। हुंडई ने इलेक्ट्रिक कार पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया है। Hyundai Kona Electric पर अक्टूबर महीने में अधिकतम 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इस डिस्काउंट में केवल नकद ऑफर शामिल हैं। वाहन पर कोई एक्सचेंज बोनस या कॉर्पोरेट लाभ नहीं है। हुंडई कोना की शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines