Car Discount in September: फेस्टिवल सीजन में अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। डीलरशिप लेवल पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। हर कंपनी इस बार दिवाली पर अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करना चाहती है, क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी कारों का पुराना स्टॉक अटका पड़ा है जो क्लियर ही नहीं हो रहा है। यहां हम आपको उन कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Honda Elevate
अगर आप होंडा कार्स इंडिया की कॉम्पैक्ट एसयूवी एलिवेट(Elevate) खरीदने की सोच रहे हैं इस महीने आपको इस पर काफी अच्छी बचत हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने (September) इस कार पर 75,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। होंडा एलिवेट की एक्स शोरूम कीमत 11.91 लाख रुपये से लेकर 16.51 लाख रुपये तक है।
यह एक 5 सीटर SUV है जोकि अपने दमदार इंजन की वजह से ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। होंडा कार्स इंडिया की गिरती बिक्री को बूस्ट करने में Elevate का अहम योगदान है, वरना पहले तो यही लगने लगा था कि शायद कंपनी भारत से अपना बोरिया बिस्टर बंद न कर दे।
Kia Seltos
अगर आप इस महीने किआ सेल्टॉस खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस SUV पर काफी अच्छी बचत का मौका मिल सकता है। ग्राहकों के लिए इस सेल्टॉस पर 1.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। किआ सेल्टॉस की एक्स शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये से लेकर 20.37 लाख रुपये तक है। यह एक 5 सीटर SUV है और इसमें स्पेस की कोई कमी नहीं है। सेल्टॉस, कंपनी का बेस्ट सेलिंग मॉडल है।
Mahindra XUV400
महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक XUV400 पर पर काफी अच्छा और बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। दिवाली से पहले ही ग्राहकों को कंपनी ने काफी तगड़ा फायदा दिया है। XUV400 की एक्स-शोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये से लेकर 17.49 लाख रुपये तक है। इस महीने इस कार पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Volkswagen Taigun
फॉक्सवैगन अपनी पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी टाइगुन (Taigun) पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस कार की खरीद पर आप पूरे 3 लाख रुपये से ज्यादा की छूट का फायदा उठा सकते हैं। टाइगुन की कीमत 11.70 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक है। यह एक बेहतरीन SUV है जो अपने डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में ग्राहकों को आकर्षित करती है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। यह 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: 500km की रेंज, 20 मिनट में चार्ज, आ रही है Kia की नई इलेक्ट्रिक कार
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
9 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
12 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
13 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines