हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, Tata से Maruti तक की इन हैचबैक गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

दिवाली पर नई कार खरीदने का प्लान है तो इस मौके को हाथ से न जाने दें. Tata Tiago EV से लेकर Maruti Swift, Citroen C3 और Hyundai i20 तक कई हैचबैक कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. कुछ मॉडल पर 1.45 लाख रुपये तक की बचत का मौका है.

विज्ञापन
Tata से लेकर Maruti , Citroen और Hyundai अपनी हैचबैक कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं. (Image Credit-AI)

दिवाली पर अगर नई कार घर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय खरीदारी करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. त्योहारों को देखते हुए कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और दूसरे ऑफर्स दे रही हैं. खास बात ये है कि कुछ हैचबैक कारों पर 1 लाख रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है. Tata, Maruti Suzuki, Hyundai और Citroen की कई गाड़ियों पर मिल रहे इन ऑफर्स के चलते नई कार खरीदने का खर्च थोड़ा कम किया जा सकता है.

इन 10 हैचबैक पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Tata Tiago EV पर 1.45 लाख रुपये तक का फायदा

इलेक्ट्रिक कार लेने वालों के लिए Tata Tiago EV पर सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है. इसके पुराने यानी प्री-फेसलिफ्ट स्टॉक पर 1.45 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल हो सकता है. Tiago EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.99 लाख रुपये है. बैटरी पैक के हिसाब से यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 293 किलोमीटर तक चल सकती है.

Citroen C3 पर 1.18 लाख रुपये तक की बचत

Citroen C3 पर भी दिवाली के मौके पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी की इस हैचबैक पर ग्राहकों को 1.18 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ टर्बो पेट्रोल का विकल्प भी मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.99 लाख रुपये है, जिससे यह बजट में नई कार खरीदने वालों के लिए एक विकल्प बनती है.

विज्ञापन

Maruti Swift पर 71 हजार रुपये तक का फायदा

Maruti Swift के ब्लिट्ज एडिशन पर भी दिवाली ऑफर दिया जा रहा है. इस मॉडल पर 71,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एक्सेसरीज से जुड़े ऑफर शामिल हैं. Swift में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और इसमें CNG का विकल्प भी मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.84 लाख रुपये है.

Glanza से Wagon R तक पर डिस्काउंट

दिवाली के दौरान कई दूसरी हैचबैक कारों पर भी ऑफर मिल रहे हैं. Toyota Glanza के पुराने मॉडल पर 70,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. वहीं, Maruti Celerio पर 67,500 रुपये और Wagon R पर 67,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. Hyundai Grand i10 Nios पर 60,000 रुपये, जबकि Alto K10 पर 57,500 रुपये तक की छूट मिल रही है.

विज्ञापन

Hyundai i20 और Tata Altroz पर भी ऑफर

Hyundai i20 और Tata Altroz खरीदने वालों के लिए भी दिवाली पर बचत का मौका है. दोनों कारों पर 55,000 रुपये तक के ऑफर उपलब्ध हैं. हालांकि, इन ऑफर्स की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं और फायदा कार के वेरिएंट, स्टॉक और डीलर के हिसाब से बदल सकता है.

बुकिंग से पहले ऑफर की पूरी जानकारी लें

कार खरीदने से पहले सिर्फ डिस्काउंट की रकम देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. सभी ऑफर हर ग्राहक और हर वेरिएंट के लिए लागू हों, यह जरूरी नहीं है. कई मामलों में पूरी छूट पाने के लिए पुरानी कार एक्सचेंज करनी पड़ सकती है या कुछ दूसरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. इसके अलावा शहर, डीलर और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से ऑफर में बदलाव हो सकता है. इसलिए बुकिंग करने से पहले डीलर से डिस्काउंट की पूरी जानकारी और फाइनल ऑन-रोड कीमत जरूर पता कर लें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: इस खबर में बताए गए डिस्काउंट और ऑफर्स अलग-अलग शहरों, डीलरशिप, कार के वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से बदल सकते हैं. कुछ ऑफर्स विशेष शर्तों पर ही लागू हो सकते हैं. कार खरीदने से पहले संबंधित डीलरशिप से ऑफर की पुष्टि जरूर करें.

ये भी पढ़ें- इस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली 5 कारें, सर्विसिंग भी पड़ेगी सस्ती!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola