Big Car Discount: हाल ही में कार कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। लेकिन अपनी सेल को बढ़ाने के लिए एक बार फिर नई कार खरीदने पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इस महीने मारुति सुजुकी या निसान की नई कार खरीदने की सोच रहे तो आपको बेस्ट डील का फायदा मिल सकता है, साथ ही आपकी काफी बचत भी होगी। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट या शोरूम से संपर्क करना होगा। आइये जानते हैं किस कर पर होगी कितनी बचत…
मारुति ने दिया महा बचत ऑफर
इस महीने अगर आप मारुति वैगन-आर खरीदते हैं तो आप 63,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। फैमिली के लिए यह एक अच्छी कार है। इसके अलावा सेलेरियो पर आपको 58,100 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस कार की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है।
वहीं मारुति अपनी माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो पर भी 58,100 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस कार का डिजाइन और इंजन परफॉरमेंस काफी शानदार है। इसकी कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप कंपनी की छोटी कार Alto K10 खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस पर 63,100 रुपये की मचा बचत होगी। कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
निसान मैग्नाइट पर 87,000 का डिस्काउंट
निसान Magnite एक अच्छी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। अगर आप इस महीने Magnite खरीदने जा रहे हैं तो आपको काफी फायदा होने वाला है। कंपनी इस एसयूवी पर पूरे 87,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज ऑफर और कैश डिस्काउंट शामिल है।
Magnite की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू है। मैग्नाइट में 1.0L पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन दिए गये हैं। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह कार एक लीटर में 20 km तक की माइलेज ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें: सस्ते में पुरानी बाइक खरीदना कहीं पड़ न जाए महंगा, इन 3 बातों का रखें ध्यान
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
21 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
23 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines