क्या आप भी कार की टंकी करवाते हैं फुल?, जाने लें नुकसान
Edited By Amit Kasana

car tank full
Edited By Amit Kasana

car tank full
Car Tank Full: अकसर हम सैलरी आते ही या पैसे होने पर कार की टंकी फुल करवा लेते हैं। लेकिन फ्यूल कैपेसिटी अधिक होने पर इससे कार को नुकसान पहुंचता है। पहले तो यह जान लें कि अकसर कार कंपनियों द्वारा जितनी फ्यूल कैपेसिटी बताई जाती है वह उससने 15 से 20 फीसदी कम होती है।
जानकारी के मुताबिक फ्यूल टैंक पूरी भर जाने पर उसमें पेट्रोल वॉल्यूम के लिए जगह नहीं बचती है। दरअसल, पेट्रोल एक वोलेटाइल ऑर्गेनिक कम्पाउंड होता है। ज्यादा गर्म होने पर इसकी वॉल्यूम थोड़ी बढ़ती है। वॉल्यूम बढ़ने पर फ्यूल टैंक में प्रेशर बढ़ता है। इसके अलावा कार के ढलान या अधिक झटके लेने पर इसके लीक होने का खतरा बना जाता है।
कार के फ्यूल टैंक में हमेशा भाप के लिए जगह होनी चाहिए। फ्यूल के गर्म होने पर भाप बनती है। अगर फ्यूल टैंक में भाप के लिए जगह ही नहीं होगी, तो इंजन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ेगा। इससे ना सिर्फ आपकी गाड़ी की परफॉर्मेंस कम होती है, बल्कि जरूरत से ज्यादा हाइड्रोकार्बन पॉल्यूशन भी पैदा होगा। जिससे कार के कार्बन फिल्टर समेत अन्य पार्ट्स पर असर पड़ता है।
पेट्रोल लीक होने की सूरत में टंकी के आसपास छोटी से चिंगारी भी जानलेवा साबित हो सकती है। टंकी के आसपास लगातार पेट्रोल या डीजल के गिरने से उस जगह पर से पेंट खराब होने लगता है। फ्यूल भरवाते हुए हमें पूरी टंकी फुल नहीं करवानी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: