Diesel Car vs Petrol Car Mileage: जब भी नई गाड़ी खरीदने की बात आती है, तो सबसे पहला सवाल माइलेज को लेकर ही उठता है. खासकर भारत जैसे देश में, जहां रोजमर्रा के खर्च सीधे जेब पर असर डालते हैं. अक्सर लोग यह कहते सुने जाते हैं कि डीजल कारें पेट्रोल कारों के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती हैं, लेकिन ऐसा आखिर क्यों होता है? क्या यह सिर्फ फ्यूल की कीमत का मामला है या इसके पीछे कोई तकनीकी वजह भी है? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आइए इसकी असली वजह समझते हैं.
डीजल फ्यूल में होती है ज्यादा एनर्जी
डीजल कार के बेहतर माइलेज की सबसे बड़ी वजह खुद डीजल फ्यूल है. पेट्रोल के मुकाबले डीजल में प्रति लीटर ज्यादा एनर्जी मौजूद होती है. इसका सीधा मतलब यह है कि डीजल इंजन एक ही मात्रा के फ्यूल से ज्यादा दूरी तय कर सकता है. इसलिए जब डीजल कार चलती है, तो कम ईंधन में लंबा सफर तय हो जाता है और माइलेज अपने आप बेहतर निकलता है. आसान शब्दों में कहें तो डीजल फ्यूल ज्यादा पावरफुल होता है.
डीजल इंजन का कम्प्रेशन रेशियो ज्यादा
डीजल इंजन, पेट्रोल इंजन की तुलना में कहीं ज्यादा कम्प्रेशन रेशियो पर काम करता है. जहां पेट्रोल इंजन आमतौर पर 8:1 से 12:1 के कम्प्रेशन पर चलता है, वहीं डीजल इंजन 20:1 या उससे भी ज्यादा कम्प्रेशन इस्तेमाल करता है. ज्यादा कम्प्रेशन का फायदा यह होता है कि फ्यूल ज्यादा अच्छे से और पूरी तरह जलता है. जब फ्यूल पूरी तरह बर्न होता है, तो हर बूंद से ज्यादा पावर निकलती है, जिससे माइलेज बढ़ जाता है.
कम्प्रेशन इग्निशन टेक्नोलॉजी का फायदा
पेट्रोल कारों में फ्यूल को जलाने के लिए स्पार्क प्लग की जरूरत होती है, लेकिन डीजल इंजन का तरीका अलग होता है. डीजल इंजन में हवा को पहले बहुत ज्यादा दबाया जाता है, जिससे उसका तापमान काफी बढ़ जाता है. जब इस गर्म हवा में डीजल फ्यूल डाला जाता है, तो वह अपने आप जलने लगता है. इस प्रक्रिया को कम्प्रेशन इग्निशन कहा जाता है. इससे फ्यूल ज्यादा कंट्रोल में और बेहतर तरीके से जलता है, जिससे फ्यूल की बर्बादी कम होती है और माइलेज ज्यादा मिलता है.
कम इंजन स्पीड पर भी बेहतर परफॉर्मेंस
डीजल इंजन की एक खासियत यह भी है कि वह कम RPM यानी कम इंजन स्पीड पर भी अच्छा टॉर्क देता है. इसका फायदा यह होता है कि हाईवे ड्राइव या लंबी दूरी की यात्रा में इंजन पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और फ्यूल की खपत कम रहती है. यही वजह है कि लॉन्ग ड्राइव के लिए डीजल कारें ज्यादा किफायती मानी जाती हैं.
अगर सीधे और सरल शब्दों में कहा जाए, तो डीजल कारें बेहतर माइलेज इसलिए देती हैं क्योंकि डीजल फ्यूल में ज्यादा एनर्जी होती है, डीजल इंजन ज्यादा कम्प्रेशन पर काम करता है और कम्प्रेशन इग्निशन टेक्नोलॉजी की वजह से फ्यूल ज्यादा अच्छे से जलता है. यही तीन वजहें डीजल कारों को माइलेज के मामले में पेट्रोल कारों से आगे रखती हैं.
ये भी पढ़ें- लॉन्च के 6 महीने में ही Tesla को देना पड़ा डिस्काउंट, 2 लाख रुपये सस्ता हुई Model Y
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
12 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
17 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
18 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
20 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines