Diesel Car Maintenance Tips: पेट्रोल कार के मुकाबले डीजल इंजन कार चलाते हुए हमें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। जिससे कार की रनिंग व सर्विस कोस्ट कम आए। आइए आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं जिसे अपनाकर आप अपनी कार की मेंटेनेंस को कम कर सकते हैं।
डीजल इंजन वाली कार पेट्रोल इंजन के मुकाबले जल्दी ओवरहीट होती
डीजल इंजन वाली कार पेट्रोल इंजन के मुकाबले जल्दी ओवरहीट होती है। इस सूरत में हमें अपनी कार का कूलेंट समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। कूलेंट हमारे इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है। कूलेंट डिस्टिल वाटर का एक मिस्चर होता है। कई बार उबल जाने या अधिक गर्म होने पर कार में मौजूद कूलेंट जल्दी अपनी प्रॉपर्टी खत्म कर देता है। यह गर्म होकर बॉटल में चिपक जाता है। इससे केवल पानी ही इंजन में जाता है, जो इंजन और रेडिएटर में जंग लगा देता है। इससे कार ओवरहीट होती और फिर इंजन सीज होने तक का खतरा बना रहता है।
और पढ़िए – पेट्रोल खर्च की चिंता खत्म, 4 हजार रुपये में घर ले आएं यह ईवी स्कूटर, देता है 180 km की रेंजE
इस कारण से पड़ता है इंजन पर दबाव
इमें कार के फ्यूल टैंक में हमेशा पर्याप्त डीजल भरवाकर रखना चाहिए। अगर डीजल कम होगा तो फ्यूल पंप कंबशन चेंबर में हवा फेंक सकता है। जिसके कारण इंजन के इंटरनल पार्ट्स को काफी नुकसान पहुच सकता है। कम फ्यूल में कार चलाने पर फ्यूल पंप पर दबाव पड़ता है। कार स्टार्ट करने के बाद हमें चंद सेकंड रुकना चाहिए। स्टार्ट करने के एकदम बाद कार को आगे बढ़ाने पर इंजन पर दबाव बनता है।
ऑयल फिल्टर को समय-समय पर मैकेनिक से चेक करवाएं
डीजल कार में ऑयल फिल्टर को समय-समय पर मैकेनिक से चेक करवाएं। डीजल इस फिल्टर से होकर इंजन तक जाता है। इसमें छोटे कचरे आने पर डीजल के आगे जाने पर अवरोध पैदा होता है। इससे इंजन के इंटरनल पार्ट्स को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
6 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
8 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
10 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines