Dhanteras 2024 Safest Bikes: इस समय पूरे देश में दिवाली तैयारियां चल रही हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।धनतेरस पर लोग नई गाड़ी खरीदना शुभ मानते हैं। अगर आप भी इस समय इस शुभ अवसर पर एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और आपका एक लाख रुपये के आस-आस या इससे थोड़ा ज्यादा है तो यहां हम आपके लिए 160cc इंजन वाली बेस्ट बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ हैं। इतना ही नहीं ये बाइक्स हर तरह से रास्तों पर किसी भी मौसम में जमकर चलती हैं।
TVS Apache RTR 160 4V
टीवीएस मोटर की अपाचे RTR 160 4V ABS यूथ को खूब पसंद आती है। कई सालों से यह अपने सेगमेंट की टॉप सेलिंग बाइक के रूप में अपनी जगह बनाये हुए है। परफॉरमेंस के लिए इस बाइक में 159.7cc का 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16.8hp की पावर और 14.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है जिसमें कई जानकारियां मिलती हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक, Dual चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है। बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है, लेकिन इसे फेसलिफ्ट की जरूरत है। दिल्ली में इस बाइक की कीमत 1.17 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: Mahindra की सबसे सस्ती SUV की भारी डिमांड, आज करोगे बुक तो एक साल बाद मिलेगी चाबी
Bajaj Pulsar N160
बजाज ऑटो की Pulsar N160 एक पावरफुल बाइक है। इसका स्टाइल राइडर्स को बहुत पसंद आता है। स्टाइलिश लुक एक साथ इस बाइक में कई एडवांस्ड और सेफ्टी फीचर्स दिए गये हैं। इंजन की बात करें तो बाइक में 164.82cc, ऑयल कूल्ड इंजन लगा है जो 16PS की पावर जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
इसके अलावा बाइक में Dual चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। बजाज का दावा है कि हर तरह के मौसम में यह इंजन बढ़िया चलेगा। यह बाइक हर तरफ के रोड्स पर जमकर चलती है। इस बाइक की कीमत 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।इसमें आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते हैं।
Hero Xtreme 160 4V
हीरो मोटोकॉर्प की Xtreme 160 4V अपने दमदार इंजन और स्पोर्टी डिजाइन के लिए जानी जाती है। इस बाइक में 163.6cc का इंजन दिया है 16.9 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती इसके अलावा बाइक में Dual चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है। है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है।इस बाइक में भी ब्लूटूथ के जरिये आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही राइडिंग के दौरान कॉल्स और SMS अलर्ट भी की जानकारी आपको मिलेगी। इस बाइक की कीमत 1.27 लाख रुपये से शुरू होती है ।
यह भी पढ़ें: 98 हजार में TVS ने पेश की सबसे फास्ट 125cc बाइक, बजाज-हीरो से होगी कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 hr agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
4 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
7 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines