भारत में बढ़ी Audi Cars की डिमांड, दोगुनी हुई Sale, जानें पूरी डिटेल
Edited By Amit Kasana

audi cars
Edited By Amit Kasana

audi cars
Audi Cars in India: इंडियन मार्केट में एसयूवी कारों की डिमांड बढ़ी है यह बात तो सब जानते हैं। लेकिन कार मार्केट में लोग लग्जरी कार ऑडी को काफी पसंद कर रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2022 के मुकाबले 2023 की तिमाही में ऑडी कार की सेल में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है।
जानकारी के मुताबिक साल 2022 में जनवरी से मार्च के बीच कंपनी ने कुल 862 यूनिट्स बेची थीं। वहीं, साल 2023 में जनवरी से मार्च के बीच कंपनी ने कुल 1950 यूनिट्स बेची हैं। ऑडी इंडिया के मुताबिक ऑडी के लाइनअप में 16 मॉडल्स हैं और सबसे मजबूत एसयूवी सेगमेंट का पोर्टफोलिया सबसे ज्यादा मजबूत है।

audi cars
कंपनी के मुताबिक केवल एसयूवी की सेल ही उनकी कुल सेल का 60 फीसदी है। Audi Q3 और Audi Q3 sportback की देश में सबसे ज्यादा मांग है। कंपनी के देश के प्रमुख शहरों में 25 आउटलेट्स हैं। कंपनी फिलहाल इंडिया में A4, A6, A8 L, Q3, Q3 Sportback, Q5, Q7, Q8, S5 Sportback, RS5 Sportback, RS Q8, e-tron 50, e-tron 55, e-tron Sportback 55, e-tron GT और RS e-tron GT कारों को ऑफर करती है।

audi cars
Audi Q3 sportback में पार्किंग के लिए रिवर्स कैमरा, पावर हीटेड-पावर फोल्डिंग और एडजस्टेबल एक्सटीरियर मिरर, ऑटो डिमिंग मिरर जैसे फीचर्स हैं। इसमें 5 स्पोक अलॉय व्हील, पैनोरमिक ग्लास सनरुफ, LED हैडलैंप दिए गए हैं। कार में 10.1 इंच की MMI नेविगेशन प्लस के साथ टचस्क्रीन, ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, 10 स्पीकर के साथ छह चैनल का एम्प्लीफायर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस, डबल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इस लग्जरी कार की कीमत 51.43 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: