हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मार्च से Hyundai की इस EV कार की डिलीवरी, रोजाना 15 लोग कर रहे बुकिंग

विज्ञापन
Hyundai Ioniq 5

Auto News: Hyundai की दूसरी EV कार मार्च में मार्केट में लोगों को डिलीवर की जाएगी। हाल ही में हुए Auto Expo 2023 में इस पर से पर्दा उठाया गया था। वहीं इससे पहले 20 दिसंबर से इस कार की बुकिंग शुरू कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की रोजाना करीब 15 बुकिंग हो रही हैं। अब तक कुल करीब 650 से अधिक बुकिंग हो चुकी है।

सिंगल चार्ज में 631 किमी की रेंज देती है

इस कार का नाम है Hyundai Ioniq 5. कार में दो बैटरी पैक 58 kWh और 72.6 kWh दी जा रही है। जो सिंगल चार्ज में 385 किमी और 631 किमी की रेंज देती हैं। कार में डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग कर मात्र 18 मिनट में 80% बैटरी चार्ज कर सकते हैं। इसकी कीमत ₹44.95 lakh (ex-showroom ) है।

और पढ़िए –Flipkart EV Scooter Sale: सस्ते में ई-स्कूटर खरीदने का मौका! जानिए कैसे?

विज्ञापन

यह kia ev6 को टक्कर देगी

जानकारी के मुताबिक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक यह कार स्थानीय रूप से असेंबल की गई है। मार्केट में यह kia ev6 को चुनौती देगी। यह आधुनिक-रेट्रो डिजाइन वाली कार है। इसमें 12.3 इंच का एचडी टचस्क्रीन मुख्य डिस्प्ले और दूसरा 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले है। कार में वायरलेस फोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले और सनरूफ है। इसके अलावा फ्रंट में प्रीमियम रिलैक्सेशन सीट है। जिसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और लम्बर सपोर्ट भी है।

Hyundai Ioniq 5 interior

विज्ञापन

और पढ़िए –हमारा Bajaj: इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्टाइल और फीचर्स ने लड़कियों को बनाया दीवाना, जानें कीमत

Hyundai Ioniq 5 का features and specifications

  • इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी)
  • पावर रियर एक्सल पर लगे पीएमएस मोटर
  • 214 बीएचपी और 350 एनएम का पीक टॉर्क देती है
  • लेवल 2 ADAS, बोस साउंड सिस्टम, हवादार सीटें और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इंजन पार्किंग ब्रेक, सभी चार डिस्क ब्रेक
  • लेग स्पेस खोलने के लिए पुश बटन
  • लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल,
  • फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola