No PUC, No Fuel Rule: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर जहरीली हवा ने हालात बिगाड़ दिए हैं. बढ़ते स्मॉग और खराब AQI को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों पर सख्ती और बढ़ा दी है. अब बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के न सिर्फ सड़क पर चलना मुश्किल होगा, बल्कि पेट्रोल पंप से ईंधन मिलना भी बंद हो चुका है. 18 दिसंबर से लागू हुए No PUC, No Fuel नियम के बाद दिल्ली के ड्राइवर्स को खास सावधानी बरतनी होगी.
दिल्ली की हवा एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है. स्मॉग की मोटी परत ने विजिबिलिटी और सांस दोनों मुश्किल कर दी हैं. इसी को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कड़ा रुख अपनाया है. अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई ढील नहीं है.
18 दिसंबर से लागू हुआ No PUC, No Fuel नियम
18 दिसंबर से दिल्ली में No PUC, No Fuel नियम पूरी तरह लागू कर दिया गया है. इसका मतलब साफ है अगर आपके वाहन के पास वैध PUC सर्टिफिकेट नहीं है, तो पेट्रोल, डीजल या CNG पंप पर आपको ईंधन नहीं मिलेगा. पंप पर ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है और कर्मचारियों को बिना PUC वाले वाहनों को फ्यूल न देने के निर्देश हैं.
क्या बिना PUC गाड़ी जब्त हो जाएगी?
कई लोगों के मन में यह सवाल है कि बिना PUC पकड़े जाने पर क्या वाहन सीधे जब्त कर लिया जाएगा. सीधे शब्दों में कहें तो हर मामले में जब्ती जरूरी नहीं है. हालांकि, अगर कोई व्यक्ति बार-बार बिना PUC के वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई कर सकती है, जिसमें वाहन सीज होना भी शामिल है.
GRAP-4 के तहत गैर BS-6 वाहनों पर रोक
GRAP-4 लागू होने के बाद दिल्ली में बाहर से आने वाले गैर BS-6 प्राइवेट वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. बॉर्डर इलाकों पर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें तैनात हैं, जो हर वाहन की सख्ती से जांच कर रही हैं.
कैमरों से निगरानी और भारी जुर्माना
ANPR कैमरों और मैनुअल चेकिंग के जरिए नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान की जा रही है. उल्लंघन करने वालों को कई जगहों से वापस भेजा जा रहा है. अगर कोई वाहन नियमों के बावजूद चलता पाया गया, तो उस पर 20,000 रुपये तक का चालान लगाया जा सकता है.
कब हो सकती है वाहन जब्ती
बिना PUC, प्रतिबंधित वाहन चलाने या GRAP नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर जुर्माना तो लगेगा ही, कुछ मामलों में वाहन को डायवर्ट किया जा सकता है. वहीं, बार-बार नियम तोड़ने या गंभीर मामलों में वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है.
पेट्रोल पंपों और चेकपॉइंट्स पर कड़ी नजर
दिल्ली में 126 से ज्यादा चेकपॉइंट्स बनाए गए हैं और 500 से अधिक पुलिसकर्मी पेट्रोल पंपों पर तैनात हैं. ऑडियो अलर्ट सिस्टम और कैमरों की मदद से हर वाहन की एंट्री पर नजर रखी जा रही है. ऐसे में ड्राइवर्स के लिए यही समझदारी है कि घर से निकलने से पहले अपने सभी दस्तावेज जांच लें- खासकर वैध PUC सर्टिफिकेट, ताकि बेवजह परेशानी से बचा जा सके.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में क्या-क्या बैन, Grap-4 के कौन-कौन से नियम हुए लागू? 5 पॉइंट में जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
13 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
14 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
19 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
20 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines