Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी में 27 मार्च तक करीब 53.41 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर चुकी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) और उच्चतम न्यायालय सुप्रीम कोर्ट के पिछले साल के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है।
80000 सरकारी गाड़ियां भी शामिल
जिन वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है उनमें तकरीबन 80000 सरकारी गाड़ियां भी शामिल हैं। दरअसल, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सरकार को 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों का पंजीकरण रद्द करने का निर्देश दिया था।
चलाया गया सघन अभियान
दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने खत्म हो चुके पेट्रोल व डीजल वाहनों को डी-रजिस्टर्ड करने के लिए अभियान चलाया। जिसके बाद बीते 27 मार्च तक लगभग 53.41 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। जिन वाहनों को डी-रजिस्टर्ड किया गया है इनमें दोपहिया, ऑटो-रिक्शा, मिनी-टैंपो और ट्रक शामिल हैं।
और पढ़िए – दिल्ली के पूर्वी और दक्षिण जिले में 5 MGD पानी आपूर्ति बढ़ेगी, जानें कैसे
डी-रजिस्टर्ड किए गए वाहनों की डिटेल
क्षेत्र संख्या
- माल रोड जोन 2,90,127
- आईपी डिपो 3,27034
- साउथ दिल्ली पार्ट 1 9,99,999
- साउथ दिल्ली पार्ट 2 1,69,784
- सराय काले खां 4,96,086
- द्वारका 3,04677
- राजा गार्डन 1,95,626
- बुराड़ी 25167
- रोहिणी जोन 6,56,201
- जनकपुरी 7,06,921
- लोनी 4,35,408
- मयूर विहार 2,99,788
- वजीरपुर 1,65,048
- बुराड़ी ऑटो यूनिट 9825
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 hr agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
6 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
10 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
13 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines