देश की राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अब दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 का मसौदा साझा किया है। अगस्त, 2020 में शुरू हुई पहली EV नीति की यह अगली कड़ी होगी। आपको बता दने कि पहले 2024 तक 25% वाहनों को EV में बदलने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक सिर्फ 13-14% ही ऐसा हो पाया है। लेकिन नई नीति में अब 2027 तक 95% नए पंजीकरण इलेक्ट्रिक वाहनों के करने का टारगेट रखा गया है, ताकि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सके।
पेट्रोल और CNG की बिक्री पर लगेगी रोक
नई नीति के अनुसार15 अगस्त, 2026 के बाद दिल्ली में पेट्रोल और CNG से चलने वाले टू-व्हीलर की बिक्री बंद हो जाएगी। अब ऐसे में बजाज की फ्रीडम सीएनजी बाइक का क्या होगा ? वहीं TVS भी अपना पहला CNG स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है।
इसके अलावा नीति में साफ कहा गया है कि 15 अगस्त, 2025 से पेट्रोल, डीजल और CNG से चलने वाले थ्री-व्हीलर का नया पंजीकरण बंद हो जाएगा। यानी अब जो ऑटो-रिक्शा और छोटा मालवाहक वाहन चलते हैं, वो इलेक्ट्रिक ही होने चाहिए। जाएंगे। सरकार इन गाड़ियों को इलेक्ट्रिक में बदलवाने की सुविधा भी देगी।
नई नीति में यह भी बताया गया है कि अगर आपके नाम पहले से 2 पेट्रोल या डीजल गाड़ियां हैं, तो आपकी तीसरी गाड़ी इलेक्ट्रिक होनी चाहिए। सरकार चाहती है कि निजी लोग भी धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक विकल्प अपनाएं।इसके अलावा, दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगम और नई दिल्ली नगर परिषद की सभी कचरा गाड़ियां 31 दिसंबर, 2027 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक कर दी जाएंगी।
बढ़ेंगे चार्जिंग स्टेशन
दिल्ली में इस समय कुल 1,919 चार्जिंग स्टेशन और 232 बैटरी स्वैप स्टेशन मौजूद हैं। सरकार इन्हें बढ़ाने की तैयारी कर रही है ताकि लोगों को EV चार्ज करने में दिक्कत न हो। लोकल जगहों पर, पार्किंग, मेट्रो स्टेशनों और दफ्तरों में चार्जिंग की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ये हैं सबसे तेज 125cc बाइक्स, स्टाइल में नहीं किसी से कम, जानें कीमत
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
16 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
19 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
21 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines