हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में DURGA E-Auto Scheme को मंजूरी, जानें कौन है कर सकता है अप्लाई और सभी जरूरी नियम 

दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए रोजगार का नया रास्ता खुला है. सरकार ने DURGA ई-ऑटो योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके पहले चरण में 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे. जानें इसकी पात्रता और आवेदन करने का तरीका.

विज्ञापन
दिल्ली में सरकार ने DURGA ई-ऑटो योजना को मंजूरी दे दी है. (Image Credit-AI)

DURGA E-Auto Scheme: दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए दुर्गा ई-ऑटो योजना को मंजूरी दे दी गई है. इस योजना का मकसद महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो के जरिए स्वरोजगार का मौका देना है. साथ ही इससे दिल्ली में साफ और सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की योजना है. पहले चरण में कुल 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे. इनमें 1170 ई-ऑटो महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए रखे गए हैं.

DURGA यानी Driving Upliftment and Rozgar for Women/Transgender Green e-Auto योजना के पहले चरण में 1,300 पिंक ई-ऑटो का आवंटन किया जाएगा. हर राजस्व जिले में अधिकतम 90 ई-ऑटो महिलाओं और 10 ई-ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को दिए जाएंगे. योजना के लिए आवेदन एक अलग ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लिए जाएंगे.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के लिए महिलाए और ट्रांसजेंडर आवेदकों की उम्र 20 से 40 के बीच होनी चाहिए. आवेदक का दिल्ली का निवासी होन जरूरी है. इसके अलावा वैध वोटर आईडी, LMV ड्राइविंग लाइसेंस और पब्लिश सर्विस व्हीकल यानी PSV बैज भी होना चाहिए.

विज्ञापन

महिलाओं के लिए ये शर्तें जरूरी

महिला आवेदक के परिवार की वित्तीय वर्ष 2025-26 की कुल आय 5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आवेदक या उसके परिवार के पास कोई रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्ट वाहन या थ्रीव्हीलर नहीं होना चाहिए. इसके अलावा जिन महिलाओं के तीन से ज्यादा बच्चे है वो इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी.

ट्रांसजेंडर आवेदकों के लिए क्या नियम

ट्रांसजेंडर आवेदकों को भी उम्र, दिल्ली का निवासी होने, वोटर आईडी, LMV लाइसेंस और PSV बैज से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी. इसके साथ उनके पास दिल्ली के किसी District Magistrate ऑफिस से जारी वैध ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

विज्ञापन

तीन साल तक नहीं बेच सकेंगे ई-ऑटो

DURGA योजना के तरह ई-ऑटो पर तीन साल का अनिवार्य लॉक इन पीरियड होगा. इस दौरान लाभार्थी अपने ई-ऑटो को बेच, ट्रांसफर या किसी दूसरे तरीके से किसी और को नहीं दे सकेंगे. इन वाहनों पर दुर्गा की अलग ब्रांडिग और पहचान से जुड़े फीचर्स भी होंगे.

चार्जिंग की सुविधा पर भी रहेगा जोर

योजना के साथ दिल्ली में ई-ऑटो के लिए चार्जिंग सुविधा को मजबूत करने की भी योजना है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक 70 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग में EV चार्जिंग सुविधाओं के लिए जगह पहले से उपलब्ध कराई गई है.

विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं आवेदन

पात्र इस योजना के लिए एक अलग ऑनलाइन पोर्टल क जरिए आवेदन कर सकेंगे. सरकार की ओर से पोर्टल शुरू होने के बाद आवेदन की तारीख, जरूरी दस्तावेज और ई-ऑटो के आंवटन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. फिलहाल आवेदन पोर्टल के शुरू होने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से सिर्फ ई-ऑटो चलाने का ही काम नहीं बढ़ेगा. ई-ऑटो की सर्विसिंग, रिपेयर वर्कशॉप, EV चार्जिंग और बैटरी रिसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार के मौके बन सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंं- DTC Bus Rules Change: 1 अक्टूबर से बंद होंगे कागजी टिकट, इस कार्ड के ब‍िना नहीं मिलेगा DTC में फ्री सफर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola