दिल्ली सरकार ने मंगलवार को अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी-1 को तीन महीने के लिए बढ़ाने और राजधानी में बिजली सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दे दी। सरकार ने नई ईवी नीति-2 की घोषणा फिलहाल रोक दी है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने परिवहन विभाग द्वारा प्रस्तावित दिल्ली ईवी नीति 2.0 के मसौदे को मंजूरी नहीं दी और इसके बजाय प्रस्ताव में बदलाव की सिफारिश की। वहीं कैबिनेट बैठक के बाद परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि तिपहिया या किसी अन्य श्रेणी के वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि तिपहिया वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा और न ही किसी श्रेणी के वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव है। मौजूदा ईवी नीति करीब अगले तीन से चार महीने तक जारी रहने की उम्मीद है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सरकारी सूत्रों ने दावा किया था कि दिल्ली में प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के मकसद से लाई गई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-1 अब आगे नहीं बढ़ेगी। यह पॉलिसी मंगलवार रात 12 बजे खत्म हो रही थी।
दिल्ली में कुल प्रदूषण का 40% हिस्सा गाड़ियों की वजह से
जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त 2020 में EV पॉलिसी लाई गई थी, जो अगस्त 2024 में खत्म होनी थी, लेकिन सरकार इसे हर 6 महीने में लगातार बढ़ाती रही है। सोर्स के मुताबिक नई पॉलिसी को पब्लिक फ्रेंडली बनाया जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिल्ली में कुल प्रदूषण का 40% हिस्सा गाड़ियों की वजह से होता है। सोर्स के मुताबिक सरकार की मंशा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर पूरी तरह से लगाम लगाने की है।
EV पॉलिसी 2 के तहत उनकी कोई भी नई बस बिना इलेक्ट्रिक के नहीं आएगी। इसके तहत जहां सरकार ऑटो थ्री व्हीलर को इलेक्ट्रिक में बदलने की योजना बना रही है, वहीं फटफट सेवा, ग्रामीण सेवा, आरटीवी, टैक्सी आदि दूसरे वाहनों को भी इलेक्ट्रिक में बदलने की रहेगी।
यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते इंजन स्टार्ट करने का सही तरीका! एक गलती से सीज हो सकता है इंजन
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines