कार में AC चलाकर सोना भी खतरनाक, हो सकती है मौत!

Car AC Dangerous: क्या आप जानते हैं कि कार में AC चलाकर सोने से मौत भी हो सकती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

Car AC Sleep ddor o

Car AC: इस बार गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भयंकर गर्मी से लोगों की मौत हो रही है। गर्मी से बचने के लिए कुछ लोग कार में ही एयर कंडीशनर (AC) चलाकर सो भी रहे है। अब ऐसा करने से आपको भले ही आराम मिले लेकिन यह बेहद खतरनाक भी साबित हो सकता है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम का है जहां एक युवक कार में AC चलाकर सो रहा था और उसकी मौत हो गई है। कार के शीशे को तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया था।प्राथमिक जांच में कार में एसी चलाकर सोने से दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब कार में AC चलाकर सोने से लोगों की मौत हुई हो… इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आये हैं। कुछ साल पहले मेरठ जोन में एक साल में बंद कार में AC चलाकर सो जाने से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि कार में दम घुटने से ही इनकी मौत हुई थी।

कैसे होती है बंद कार में AC चलाने से मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति बंद कार में AC चलाकर सोता है तो  उसे बिल्कुल भी ध्यान नहीं रहता कि उसी बॉडी में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा ज्यादा होने से सांस लेने में मुश्किल होती है और कई बार तो दम घुटने से मौत भी हो जाती है।

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि AC के कारण केबिन तो बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है लेकिन बाहर से इंजन काफी गर्म होने लगता है, इसलिए ज्यादा AC चलाने से हादसे बढ़ रहे हैं। इसलिए यह भी बताया गया है कि AC को थोड़ी थोड़ी देर बाद बंद कर देना चाहिए।

क्या है उपाय ?

बंद कार में AC चलने की अगर जरूरत पद भी जाए तो आपको सबसे पहले विंडो ग्लास को हल्का हल्का डाउन कर दें। ऐसा करने से कार में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड गैस बाहर निकल जायेगी और फ्रेश ऑक्सीजन अंदर आएगी। इससे कार में बैठे में लोगों को सांस लेने में कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

कार को बंद करके आराम न करें

गर्मी में बंद कार में AC चलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जहरीली बन जाती है। इसलिए बंद कार में एग्जास्ट फैन को हमेशा चलाकर रखें। समय-समय पर रेडिएटर, इंजन और एग्जास्ट फैन की सर्विस जरूर करवा लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ