Cheapest Bikes For Daily Running: एंट्री लेवल बाइक की बिक्री भारत में सबसे ज्यादा इसलिए होती है क्योंकि इन बाइक्स में न सिर्फ स्टाइल मिलता हैं बल्कि कॉम्पैक्ट इंजन की वजह से माइलेज भी जबरदस्त रहती है। एक लीटर में ये बाइक्स 70-80 km की माइलेज ऑफर करती हैं। इतना ही नहीं हैवी ट्रैफिक में भी आप आसानी से इन्हें राइड कर सकते हैं और आपको थकान भी नहीं होती।
अगर आपकी डेली रनिंग 50 किलोमीटर या इससे भी ज्यादा है और अप एक सस्ती किफायती बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ शानदार मॉडल की जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं…
Tvs Sport
टीवीएस मोटर की Sport एक भरोसेमंद बाइक है, जो अपने डिजाइन और परफॉरमेंस की वजह से ग्राहकों को पसंद आती है। इस बाइक का इंजन भी काफी बढ़िया है जो सिटी से लेकर हाईवे पर अच्छी माइलेज ऑफर करता है। इंजन की बात करें तो बाइक में आपको मिलता है 110cc का इंजन जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। एक लीटर में यह बाइक 80km तक की माइलेज ऑफ़र करती हैअसरदार ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट व्हील में 130 mmDrum ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum की सुविधा मिलती है। Sport की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 61,306 से शुरू होती है।
Honda Shine 100
होंडा की शाइन 100 डेली यूज़ के लिए एक आरामदायक बाइक है। इसे हैवी ट्रैफिक में भी आसानी से राइड किया जा सकता है। इसकी सीट आरामदायक है इंजन की बात करें Shine 100 में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है।
यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। Shine 100 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये रखी है। एक लीटर पेट्रोल में यह 65 km तक की माइलेज ऑफर करती हैं।
Bajaj CT 110 X
अगर एक सॉलिड एंट्री लेवल बाइक की तलाश है तो बजाज ऑटो की CT 110X बाइक आपको पसंद आ सकती है। इसका डिजाइन बहुत ज्यादा स्टाइलिश नहीं है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक। यह आरामदायक बाइक है।
खराब से खराब रास्तों पर यह जमकर चलती है। इस बाइक में 115.45 cc का इंजन लगा है। इस बाइक की माइलेज भी 70 किलोमीटर प्रति लीटर के आसपास है। इस बाइक एक्स-शोरूम की कीमत 69 हजार रुपये है।
Hero Splendor Plus
हीरो स्प्लेंडर प्लस को किसी पहचान की जरूरत नहीं यह बाइक अपने 100cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है। इंजन की बात करें तो Splendor Plus में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। एक लीटर पेट्रोल में यह 60-65 km तक की माइलेज ऑफर करती हैं। Splendor plus की उत्तर प्रदेश में एक्स-शोरूम कीमत 75,441 रुपये है।
TVS Radeon
TVS की Radeon एक दमदार बाइक है। इस बाइक को छोटे शहरों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इंजन की इसमें 110cc का इंजन लगा है। बाइक का डिजाइन सिंपल और इसकी सीट चौड़ी एयर आरामदायक है।
इसके सस्पेंशन ख़राब रास्तों पर बेहतर काम करते हैं। Radeon की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62 हजार से शुरू होती है। बाइक की माइलेज 65 किलोमीटर प्रति लीटर है।
यह भी पढ़ें: Sunroof वाली कारों के 7 बड़े नुकसान, बच्चों के लिए खतरनाक
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines