Cyborg Armour: हर किसी को ऐसी बाइक चाहिए जो दिखने में हॉलीवुड स्टाइल हो, उसका खर्च बेहद कम और वह हाई माइलेज देती हो। इसी को ध्यान में रखकर दोपहिया निर्माता कंपनी Dalmia Cyborg की एक धांसू बाइक है Armour. यह इलेक्ट्रिक बाइक है जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 150 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
बाइक को क्रूजर लुक दिया गया है
इस धाकड़ बाइक में बड़ी 3.24 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो इस बाइक को सिंगल चार्ज पर हाई रेंज देता है। इस बाइक को क्रूजर लुक दिया गया है। इसकी सीट डिजाइन में लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखकर हाई कम्फर्ट लेवल मिलता है।
फाइल फोटो
Cyborg Armour में 17-इंच के चौड़े टायर
Cyborg Armour में 17-इंच के चौड़े टायर मिलते हैं। इन टायरों से सड़क पर राइडर को टाइट ग्रिफ मिलती है और उसे बाइक पर अधिक कंट्रोल का अहसास कराती है। बाजार में यह बाइक Komaki Ranger, Jawa और Royal Enfield Classic 350 जैसी बाइकों को टक्कर देती है।
बाइक में मस्कुलर फॉक्स फ्यूल टैंक
बाइक में मस्कुलर फॉक्स फ्यूल टैंक, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट और रेज्ड हैंडलबार जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें जियो-फेंस, जियो-लोकेट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स मोड और पार्किंग मोड जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
Cyborg Armour में दो एक्स्ट्रा लाइट
Cyborg Armour में अधिक रोशनी के लिए दो एक्स्ट्रा लाइट दी गई हैं। सड़क पर इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें फ्यूल टैंक पर माउंटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और चौड़ी सीट के साथ बैक रेस्ट भी मिलता है। बाइक राइडर के लिए फुटरेस्ट आगे की तरफ हैं जो चलाते समय क्रूजर बाइक का फील देंगे।
बाइक करीब 3 घंटे में फुल चार्ज
यह दमदार बाइक करीब 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। फिलहाल बाइक सिर्फ सिंगल वैरिएंट और एक कलर ही ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार दिनभर 50 किलोमीटर चलाने पर इस बाइक का दिनभर का खर्च 150 रुपये प्रति चार्ज आता है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines