हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Confirmed: अगले साल आ रहा है होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, इतनी होगी कीमत

Honda Activa electric: होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी होंडा एक्टिवा पर बेस्ड एक्टिवा इलेक्ट्रिक को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है।

विज्ञापन
Honda Activa.

Honda Activa EV: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब किफायती दाम में नए-नए मॉडल लॉन्च होने लगे हैं। TVS मोटर और बजाज ऑटो काफी पहले EV सेगमेंट में उतर चुके हैं।अब होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी होंडा एक्टिवा पर बेस्ड एक्टिवा इलेक्ट्रिक को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। इस स्कूटर के जरिये कंपनी मास सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करेगी। नये इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश करने के बाद मिड में इसे लॉन्च कर सकती है। यह एक प्रैक्टिकल स्कूटर के रूप में आएगा। अगले दो से तीन हफ्तों में कंपनी इसका ऑन रोड ट्रायल शुरू करने वाली है।

कितनी होगी कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा ने कर्नाटक और गुजरात में Activa EV के प्रोडक्शन के लिए अलग सेटअप लगाए हैं, जिससे इसकी वेटिंग पीरियड को कम से कम रखा जा सके।  भारत में यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जोकि मेक इन इंडिया के तहत आएगा। ऐसा अनुमान है कि होंडा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक लाख रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकता है। इसे अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा, जैसा कि TVS मोटर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube में करती है।

मॉडर्न डिजाइन

होंडा के नये इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन बेहद स्टाइलिश होगा, इसका नाम भले ही एक्टिवा ईवी हो लेकिन डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह काफी अलग होने वाला है। इस स्कूटर में स्पेस का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। ग्लोव बॉक्स से लेकर अंडर सीट स्टोरेज में जगह की कमी नहीं होने वाली।  इसमें 12-13 इंच के व्हील्स मिल सकते हैं।

इसके फ्रंट LED हेडलाइट, LED टेल लाइट और एक लम्बी चौड़ी सीट भी मिलेगी। दो लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। खराब सड़कों के लिए इसमें काफी अच्छे सस्पेंशन मिलेंगे। Honda Activa EV में कंपनी दो बैटरी पैक के साथ आएगा और सिंगल चार्ज पर 100 से 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।

TVS iQube से होगा सीधा मुकाबला

Honda Activa इलेक्ट्रिक का सीधा मुकाबला TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा । इस स्कूटर में 2.2 kWh की बैटरी पैक दिया है जो  75 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है ।2 घंटे में यह स्कूटर 80% तक चार्ज हो जाता है। इसमें 17.78cm का टच स्क्रीन डिसप्ले दिया है। इस स्कूटर में 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है जहां आप दो हेलमेट एक साथ रख सकते हैं। अब देखना होगा होंडा का नया EV किस कीमत और रेंज के साथ आता है।

यह भी पढ़ें:  4 करोड़ की वैनिटी वैन से लेकर 10 करोड़ की Rolls-Royce के मालिक हैं Shah Rukh Khan, सभी कारों का नंबर 555

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें