CNG vs Hybrid Car: दुनियाभर में चल रहे तनाव और ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाला है. ऐसे में अब लोग पेट्रोल कार खरीदने से पहले कई बार सोच रहे हैं और ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो लंबे समय में ज्यादा बचत दें. CNG और हाइब्रिड कारें इसी वजह से तेजी से पॉपुलर हो रही हैं. लेकिन सवाल वही है आखिर इनमें से कौन ज्यादा किफायती है और किसे खरीदना समझदारी होगी?
CNG कारें बन रही लोगों की पहली पसंद
CNG कारें हमेशा से कम खर्च में ज्यादा चलने के लिए जानी जाती हैं. खासतौर पर शहर में रोजाना लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. इनकी रनिंग कॉस्ट काफी कम होती है और कीमत भी ज्यादा नहीं बढ़ती. हालांकि, CNG टैंक की वजह से बूट स्पेस थोड़ा कम हो जाता है और कई बार गैस भरवाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है. लेकिन अब कंपनियां इन कमियों को सुधारने की कोशिश कर रही हैं.
हाइब्रिड कारें क्या अलग ऑफर करती हैं
हाइब्रिड कारें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक तकनीक का मिला-जुला रूप होती हैं. इनमें इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी भी होती है, जो कार को ज्यादा एफिशिएंट बनाती है. इनकी खास बात यह है कि इन्हें अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि ब्रेकिंग और इंजन से ही बैटरी चार्ज हो जाती है. ड्राइविंग भी स्मूद मिलती है, लेकिन कीमत पेट्रोल मॉडल से 3-4 लाख रुपए ज्यादा होती है.
खर्च का असली फर्क
अगर खर्च की बात करें, तो CNG और हाइब्रिड दोनों ही पेट्रोल से सस्ते पड़ते हैं. उदाहरण के तौर पर Maruti Grand Vitara को देखें. इसके CNG वेरिएंट का माइलेज करीब 26.6 km/kg है. अगर CNG की कीमत 80 रुपये/kg मानी जाए, तो 1500 किमी चलाने में करीब 4,500 रुपये का खर्च आता है. यानी प्रति किमी खर्च लगभग 3 रुपये पड़ता है.
हाइब्रिड में कितना आता है खर्च
अब इसी कार के Strong Hybrid वेरिएंट की बात करें, तो इसका माइलेज करीब 27.97 km/l है. अगर पेट्रोल 100 रुपये/लीटर मानें, तो 1500 किमी चलाने में लगभग 5,300 से 5,500रुपये तक खर्च आता है. यानी प्रति किमी लागत करीब 3.5 रुपये पड़ती है. यह CNG से थोड़ी महंगी जरूर है, लेकिन पेट्रोल कार से फिर भी सस्ती है.
कौन सी कार खरीदना सही?
अगर आप रोजाना ज्यादा दूरी तय करते हैं और सिर्फ खर्च बचाना चाहते हैं, तो CNG कार आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. वहीं अगर आप स्मूद ड्राइविंग, बेहतर टेक्नोलॉजी और थोड़ा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो हाइब्रिड कार पर विचार कर सकते हैं. आखिर में फैसला आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है, लेकिन इतना तय है कि दोनों ही विकल्प पेट्रोल कार के मुकाबले ज्यादा किफायती साबित होते हैं.
ये भी पढ़ें- अप्रैल में Maruti Nexa कारों पर बंपर छूट! एक कार पर तो 2 लाख तक का फायदा, जानिए पूरी डील
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
30 mins agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines