CNG kit in Car: देश में CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। बाजार में लगातार नई-नई CNG कारें लॉन्च हो रही हैं। लोग अपनी मौजूदा कारों में भी अब CNG किट लगवा रहे हैं। इस समय बाजार में हर बजट और जरूरत के हिसाब से CNG किट मौजूद हैं। अगर आप भी अपनी पुरानी कार में सीएनजी किट फिट करवाने जा रहे है तो यहां हम आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। साथ ही भविष्य में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
CNG किट हर कार के लिए नहीं होती
आज भी लोगों को ये बात पता ही नहीं है कि CNG किट सिर्फ पेट्रोल कारों में ही इंस्टाल की जाती है जबकि डीजल कारों से इसका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। अगर कार बहुत पुरानी है तो उसमे CNG किट लगवाने से बचें। आपको गाड़ी की RC में भी CNG किट के बारे में अपडेट करना होगा और इसके लिए आपको लोग ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी जाना होगा और यह काम सबसे जरूरी है,अगर आप RC पर बताए गए फ्यूल के प्रकार को अपडेट नहीं करते तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
आफ्टरमार्केट या कंपनी फिटेड CNG किट?
बाजार में हर बजट और जरूरत की CNG किट उपलब्ध हैं। जैसा बजट वैसा प्रोडक्ट आपको मिल जायेगा। हर किट की गारंटी भी नहीं होती। आफ्टरमार्केट CNG किट सस्ती तो होती हैं लेकिन सेफ्टी को लेकर मन में हमेशा डर रहता है। इस तरह कि किटों में गैस लीकेज की समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसलिए डीलर के पास ही जाकर आपको ओरिजिनल CNG किट लगवाना चाहिए ताकि किसी भी तरफ की समस्या का सामना आपको करना न पड़े।
CNG कन्वर्जन किट लगाने का खर्च करीब 60,000 से 68,000 रुपये तक आ सकता है। अब ये किट महंगी तो होती हैं लेकिन आपके डिमांड में भरोसा और शांति रहती है कि आपकी गाड़ी सुरक्षित रहेगी। इतना ही नहीं कंपनी के सर्विस नेटवर्क आपको बेहतर सर्विस भी मिलती है।
इंश्योरेंस प्रीमियम
अपनी कार में CNG किट इंस्टॉल करने के बाद जल्दी से बीमा कंपनी को भी सूचित करना सबसे महत्वपूर्ण काम है, क्योंकि मौजूदा पॉलिसी को कानूनी रूप से मान्यता नहीं दी जाएगी। इस कार को आप RC को अपडेट करने के बाद तुरंत करें। हम सभी जानते हैं कि CNG ईंधन की कीमत पेट्रोल से कम है और यह किफायती भी है।
ऐसे फायदेमंद होती है CNG किट
CNG न सिर्फ सस्ती है बल्कि यह वातावरण के लिए भी सेफ है। इसमें पेट्रोल या डीजल की तुलना में प्रदूषण काफी हद तक कम होता है। इसलिए CNG कारें ज्यादा बेहतर मानी जाती हैं।
परफॉरमेंस में कमी
पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में CNG से चलने वाली कारों की परफॉरमेंस में कमी आती है। मनचाही परफॉरमेंस की उम्मीद करना बेकार है। इतना ही नहीं CNG कारों को बार-बार सर्विसिंग की जरूरत भी पड़ती है। CNG टैंक के बड़े होने की वजह बूट स्पेस ख़त्म हो जाता है। यानि सामान रखने की जगह नहीं मिलती।
यह भी पढ़ें: 330km की रेंज, 95000 रुपये कीमत, देश भर में बजाज CNG बाइक की बुकिंग हुई शुरू
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 hr agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
21 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
23 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines