---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

जेब में 10 लाख, लेनी है CNG Car तो देखें ये ऑप्शन, माइलेज और सेफ्टी फीचर्स जबरदस्त

Cng cars under 10 lakhs details in hindi: सीएनजी कारों में हाई माइलेज मिलती है। इन दिनों बाजार में हैचबैक, सेडान और एसयूवी हर सेगमेंट में सीएनजी का ऑप्शन मिलता है।

---विज्ञापन---

Cng cars under 10 lakhs details in hindi: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के चलते लोग इन दिनों सीएनजी गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाजार में डिफरेंट कार मेकर्स 10 लाख एक्स शोरूम प्राइस में अपनी कई कारें ऑफर करते हैं। अगर आप भी नए साल पर इस बजट में सीएनजी कार खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए आपको इस आर्टिंकल में ऐसी कुछ गाड़ियों के लग्जरी फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Tata Punch

कार में 1.2 लीटर का इंजन है। सीएनजी पर यह कार 26.99 kmpl की हाई माइलेज देती है। कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। सीएनजी में यह कार 7.09 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें  Tata Punch 

---विज्ञापन---

Maruti Dzire Car

कार का Dzire VXi CNG मॉडल 8.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें 1197 cc का जानदार इंजन है। यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। सीएनजी पर यह कार 31.12 km/kg की माइलेज निकाल लेती है। इसमें 76 bhp की पावर जनरेट होती है। वहीं, कार का Dzire ZXi CNG मॉडल कंपनी 9.07 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर कर रही है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें  Hyundai Aura

---विज्ञापन---

Hyundai Aura

यह कार सीएनजी पर 68 bhp की पावर देती है। कार का बेस मॉडल 8.23 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कार में 1197 cc धाकड़ इंजन दिया गया है। कार में जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स जैसे सीट बेल्ट रिमांइडर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। इसमें आगे ड्राइवर केबिन और रियर सीट दोनों में एयरबैग आते हैं।

---विज्ञापन---

Toyota Glanza

इस कार में 360 डिग्री कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी हेडलाइट और टेललाइट जैसे स्मार्ट लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं। यह हैचबैक कार डैशिंग लुक्स वाले 16 इंच के अलॉय व्हील में ऑफर की जाती है। कार का सीएनजी मैनुअल ट्रांसमिशन 8.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में 1197 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। Toyota Glanza सीएनजी पर 30.61 kmpl की माइलेज देती है।

First published on: Dec 19, 2023 09:39 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola