CNG Car vs EV Car: इस समय भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है वहीं CNG कारों की बिक्री भी शानदार हो रही है। ग्राहक भी अब ऐसी कार की तलाश में हैं जो किफायती और डेली यूज़ के दौरान जेब पर भारी ना पड़े। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपके लिए CNG कार ज्यादा बेहतर है या फिर EV, क्योंकि फिलहाल बाजार में यही दोनों कारें बेहद किफायती हैं और लोगों की जरूरत को भी पूरा करती हैं।
CNG Car के फायदे और नुकसान
CNG (Compressed Natural Gas) कारें आज भी भारत में सबसे ज्यादा किफय्रती मानी जाती हैं। पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में CNG से चलने वाली कार रोजाना सस्ती पड़ती है। इनमें लगे हुए इंजन में गैस और पेट्रोल दोनों का ऑप्शन मिलता है। इस समय बाजार में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स की CNG कारें ग्राहकों को खूब पसंद आ रही हैं। आइये जानते है CNG कार के फायदे और नुकसान
CNG Car के फायदे
CNG ईंधन की कीमत पेट्रोल की तुलना में कम होती है, जिसकी वजह से प्रति किलोमीटर खर्च भी कम होता है। पेट्रोल और डीजल की तुलना में प्रदूषण कम होता है। इससे चलने वाली गाड़ियां पेट्रोल/डीजल की तुलना में ज्यादा दूरी तय कर सकती है। रोजाना बड़ी बचत होती है।
CNG Car के नुकसान
सिर्फ मेट्रो सिटी में है, लेकिन सभी शहरों में CNG स्टेशन उपलब्ध नहीं है। इसलिए एक शहर से दूसरे शहर जाने में आपको दिक्कत हो सकती है। CNG भरवाने में काफी समय लगता है और घंटों आपको लाइन में लग्न पड़ता है। जबकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियां तेजी से फ्यूल भर जाता है और आपके समय की बचत होती हैं।
Electric Car के फायदे और नुकसान
इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह से बैटरी-ऑपरेटेड मोटर पर चलती है। EVs को पर्यावरण के लिए काफी बेहतर माना जाता है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल और CNG कारों की तुलना में इनसे बहुत कम मात्रा में प्रदूषण होता है। आइये जानते हैं EV के फायदे और नुकसान
EV के फायदे
इलेक्ट्रिक कारों से प्रदूषण बहुत ही कम फैलता है, जिसकी वजह से यह पर्यावरण अच्छा रहता है। इनकी बैटरी चार्जिंग की लागत पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के मुकाबले बहुत ही कम होती है। EV खरीदने के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलती है।
EV के नुकसान
इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज में काफी समय लगता है। चार्जिंग स्टेशन काफी कम हैं। EV से लंबी यात्रा नहीं की जा सकती। EV को चार्ज होने में कई घंटों का समय लगता है। समय के साथ बैटरी की कैपेसिटी कम हो सकती है और उसे बदलवाने की लागत काफी ज्यादा होती है।
किसे खरीदना फायदेमंद
CNG कार आज भी सस्ती है,डेली यूज़ के लिए बेस्ट ऑप्शन है। लंबी दूरी के लिए भी बेहतर ऑप्शन हैं। अगर आपके पास बजट की समस्या नहीं है आयर आप सिर्फ सिटी में ड्राइव करते हैं तो इलेक्ट्रिक कार आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta में आये दो नए वेरिएंट्स, जानिये कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
17 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
18 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
20 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines