हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

CNG कार वालों के लिए जरूरी खबर, गाड़ी में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

CNG कार में गैस भरवाना रोज का काम है, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. जानिए गैस भरवाते समय कौन-सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन
कार में CNG भरवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.(Image Credit-AI)

सीएनजी कार चलाने वालों के लिए गैस भरवाना रोज की सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसी दौरान की गई छोटी सी लापरवाही बाड़ा हादसा कर सकती है. कुछ दिन पहले गुजरात के करजन में एक CNG स्टेशन पर कार में गैस भरते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया. विस्फोट इतना तेज था कि कार का गैस टैंक फट गया और उसके टुकड़े व शीशे कई मीटर दूर तक जा गिरे. हालांकि राहत की बात है इस समय कार में कोई मौजूद नहीं था. लेकिन इस घटना के बाद कार में CNG भरवाते समय बरती जाने वाली छोटी-छोटी सावधानियों को समझना जरूरी हो जाता है.

CNG कार में गैस भरवाते समय न करें ये गलतियां

गैस भरवाते समय कार से बाहर निकलें

CNG की फिलिंग शुरू होने से पहले ड्राइवर के साथ सभी यात्रियों को कार से बाहर जाना चाहिए. गैस भरते समय वाहन से थोड़ी सुरक्षित दूरी पर खड़ा रहना बेहतर होता है. कार के अंदर बैठे रहने के बजाय फिलिंग पूरी होने तक बाहर रहना एक जरूरी सुरक्षा सावधानी है.

इंजन पूरी तरह बंद रखें

CNG भरवाने से पहले कार का इंजन बंद कर दें. इसके साथ AC, हेडलाइट, म्यूजिक सिस्टम और मोबाइल चार्जर जैसे इलेक्ट्रिकल उपकरण भी बंद रखें. गैस भरते समय किसी भी तरह की स्पार्किंग जोखिम बढ़ा सकती है, इसलिए फिलिंग के दौरान गैर-जरूरी इलेक्ट्रिकल सिस्टम को चालू रखने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

हर जगह से CNG न भरवाएं

CNG हमेशा ऐसे स्टेशन से भरवाना बेहतर है जहां सुरक्षा व्यवस्था ठीक हो और मशीनों का नियमित रखरखाव किया जाता हो. सिर्फ कम भीड़ या आसानी से गैस मिल जाने की वजह से किसी अनजान संदिग्ध स्टेशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. स्टेशन पर लगे सुरक्षा निर्देंशों का भी पालन करें.

आफ्टरमार्केट CNG किट की जांच कराते रहें

जिन कारों में आफ्टरमार्केट CNG किट लगी है, उनके लिए नियमित जांच और भी जरूरी हो जाती है. पाइपलाइन, रेगुलेटर और कनेक्शन में किसी तरह की खराबी या लीकेज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. CNG सिस्टम की जांच हमेशा रजिस्टर्ड या भरोसेमंद वर्कशॉप से करवाना बेहतर है.

विज्ञापन

CNG सिलेंडर की जांच न टालें

कार में लगे CNG सिलेंडर की उम्र और उसकी अनिवार्य जांच से जुड़ी जानकारी पर ध्यान देना जरूरी है. समय पर जरूरी टेस्ट करवाते रहें. अगर सिलेंडर पुराना हो चुका है या उसमें किसी तरह का नुकसान दिखाई देता है तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. ऐसे मामलों में एक्सपर्ट्स से जांच करवानी चाहिए.

फिलिंग के दौरान नोजल और पाइप पर नजर रखें

गैस भरते समय नोजर या पाइप से लीकेज, असमान्य आवाज या किसी दूसरी तरह की गड़बड़ी महसूस होतो तुरंत स्टेशन के स्टाफ को बताएं. ऐसे कंडीशन में खुद से नोजल या CNG सिस्टम को ठीक करने की कोशिश न करें. जरूरत पड़ने पर वाहन से दूर सुरक्षित जगह पर चले जाएं और स्टाफ की मदद लें.

विज्ञापन

CNG स्टेशन पर मोबाइल इस्तेमाल करने से बचें

CNG फिलिंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना ही बेहतर है. इसके अलावा स्टेशन पर धूम्रपान या ऐसी किसी भी गतिविधि से पूरी तरह बचना चाहिए जिससे आग या स्पार्क का खतरा पैदा हो. गैस भरने के दौरान स्टेशन पर दिए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.

CNG सिस्टम की सर्विसिंग समय पर कराएं

CNG कार की सर्विसिंग सिर्फ माइलेज और परफॉर्मेंस के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि इससे सुरक्षा भी जुड़ी हुई है. पाइपलाइन, रेगुलेटर और CNG सिस्टम के दूसरे हिस्सों की समय-समय पर जांच करवाते रहें. अगर कार से गैस की गंध आए, माइलेज में अचानक बदलाव हो या CNG सिस्टम में कोई असामान्य व्यवहार दिखे, तो इसे टालने के बजाय अधिकृत वर्कशॉप पर तुरंत कार की जांच करवाएं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- धमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola