CNG Cars Best Mileage Tips: पेट्रोल और डीजल के भाव में आए दिन उतार-चढ़ाव होता रहता है। यही वजह है कि लोग पेट्रोल-डीजल वाली कार लेने के बजाए CNG कार खरीदना पसंद करते हैं। साथ ही साथ यह भी चाहते हैं कि कम खपत में ये CNG कार अच्छी माइलेज दें लेकिन जानकारी के अभाव में लोगों को पता नहीं होता कि उन्हें अपनी CNG कार से ज्यादा माइलेज कैसे मिल सकती है?
अगर आपके साथ भी यही प्राब्लम है और आप चाहते हैं कि आपकी CNG कार बेहतर माइलेज दे तो समझ लीजिए कि अब आपकी ये प्राब्लम दूर होने वाली है, क्योंकि हम आपके लिए कुछ आसान से स्टेप्स लेकर आए हैं। इन्हें फॉलो करने के बाद आपकी CNG कार आपकी सोच से ज्यादा की माइलेज देगी। आइए जान लेते हैं…
क्लच की जांच करें
CNG कार की माइलेज अगर बढ़ानी है तो कार की क्लच को हमेशा अच्छी स्थिति में रखें। दरअसल, घिसा हुआ क्लच कार की माइलेज को कम कर देता है। इससे कम एफिशियंसी और अधिक ईंधन खपत भी होती है। काफी अधिक ईंधन की खपत होने से कार कम माइलेज देती है।
ट्रांसमिशन फ्लुइड की जांच है जरूरी
CNG कार की माइलेज को बढ़ाने के लिए समय-समय पर ट्रांसमिशन फ्लुइड की जांच करते रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह एक मैकेनिकल प्रोसेस है इसलिए कोशिश करें कि किसी पेशेवर मैकेनिक की मदद से ट्रांसमिशन फ्लुइड की जांच कराएं।
एयर फिल्टर होगा साफ तो मिलेगी बढ़िया माइलेज
ये तो आप जानते ही होंगे कि CNG हवा की तुलना में काफी हल्की होती है। इसलिए अगर कार का एयर फिल्टर गंदा हुआ तो यर-फ्यूल मिक्सचर कंबंशन में दिक्कत हो सकती है। इससे इंजन पर दबाव तो पड़ता है, साथ ही ईंधन की खपत भी होती है। इसलिए एयर फिल्टर को साफ रखें और टाइम टू टाइम किसी पेशेवर मैकेनिक से जांच कराते रहें। याद रहे कि आपको इसे हर 5,000 किलोमीटर पर बदलना होगा।
टायर में सही हवा रखें
कार की माइलेज को बरकरार रखने के लिए चार टायर अन्य प्रमुख कारकों की बजाए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। आपको बता दें कि अगर टायर में हवा का दबाव कम होगा तो गाड़ी चलाने से रबर और सड़क के बीच घर्षण बढ़ जाएगा। इससे कार के इंजन पर दबाव पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि कार का टायर प्रेशर मेंटेन रखा जाए। इससे कार की माइलेज भी बढ़ेगी।
मजबूत स्पार्क प्लग
CNG कारों को इंजन में इग्निशन प्रोसेस के लिए मजबूत स्पार्क प्लग की जरूरत पड़ती है। इसलिए अच्छी क्वालिटी वाले स्पार्क प्लग का यूज करना जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि CNG वाहनों में इग्निशन तापमान पेट्रोल कार की तुलना में बहुत अधिक होता है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
9 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines