CNG Car न बन जाए आग का गोला, इन बातों का रखें ख्याल वरना पड़ेगा पछताना

Cng car catches fire: सीएनजी कार में आग लगने के कई कारण होते हैं, कार में शॉर्ट सर्किट, गैस लीक होने से आग लगने का खतरा ज्यादा होता है। सीएनजी की कार में हमें लोकल सीएनजी किट और पार्ट्स यूज करने और आफ्टर मार्केट एक्सेसरीज लगाने से परहेज करना चाहिए।

Cng car catches fire

Cng car catches fire

विज्ञापन

Cng car catches fire: पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच लोगों ने सीएनजी कारों का रख किया। इन दिनों गर्मियों में सड़क चलते गाड़ियों में आग लगने की कई खबरें सामने आ रही हैं। 2 जून को भी मेरठ इलाके में दिल्ली से हरिद्वार जाते हुए एक सीएनजी गाड़ी में आग लग गई, जिसके बाद उसमें बैठे चार लोग झुलसकर मर गए।

अब यहां सवाल यह उठता है कि इन सीएनजी गाड़ियों में आखिर आग क्यों लगती है? क्या सीएनजी की कारें असुरक्षित हैं? अगर हमारे पास सीएनजी की कार है तो हम ऐसा क्या करें की हमारी कार चलती सड़क पर आग के गोले में तब्दील न हो और हमारा सफर सुरक्षित हो।

विज्ञापन

एक नामी सर्विस सेंटर के मैनेजर सद्दाम कहते है कि वैसे तो किसी भी गाड़ी में आग लगने के कई कारण होते हैं। लेकिन सीएनजी गाड़ियों में चूंकि गैस का सिलेंडर होता है तो इन कारों में आग लगने का खतरा अधिक होता है और आग लगने पर हादसा जानलेवा होने का खतरा बना रहता है।

मेंटेनेंस और आफ्टर मार्केट सीएनजी किट 

सीएनजी की गाड़ियों का समय से मेंटेनेंस करवाना चाहिए। कार में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) होती है, जो ज्वलनशील गैस होती है। ऐसे में समय से मेंटेनेंस नहीं करवाने पर इंजन और उसके पार्ट्स पर दबाव पड़ता है और ओवरहीट होकर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा हमें कंपनी फिटेड सीएनजी कार लेनी चाहिए। अक्सर सस्ते के चक्कर में हम आफ्टर मार्केट सीएनजी किट लगवा लेते हैं जो जानलेवा हो सकता है।

विज्ञापन

सीएनजी कारों में आग लगने का कारण

  • गैस लीक होने से आग लगने का खतरा बढ़ता है
  • कार में धूम्रपान न करें, कार को आग, पटाखा या ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखें
  • गर्मी में कूलेंट चेक करें, ये कार के इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है
  • लोकल सीएनजी किट और पार्ट्स का यूज न करें
  • आफ्टर मार्केट एक्सेसरीज लगाने से बचें

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ