CNG Car Care in Monsoon: मानसून के आने से जहां गर्मी से बड़ी राहत मिली है तो वहीं गाड़ियों की देखभाल भी बढ़ जाती है। अगर ठीक से ध्यान न दिया जाए तो ब्रेक डाउन का शिकार भी होना पड़ सकता है। बारिश के मौसम में कारों की देखभाल थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है वरना परफॉरमेंस के साथ माइलेज पर भी बुरा असर पड़ता है। खासकर अगर आप एक CNG गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो रखरखाव और भी बढ़ जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि बारिश में आप अपनी CNG कार को कैसे बेहतर रख सकते हैं?
खुले में पार्क करने से बचें
CNG कार को हमेशा ठंडी जगह पर ही पार्क करना चाहिए। अगर कवर्ड पार्किंग मिल जाये तो यह ज्यादा अच्छा होगा। अपनी कार को हमेशा खुले स्थान पर पार्क न करें। बारिश की साथ हीट भी निकलती है जिसकी वजह से गाड़ी को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा बारिश होने पर कार भीग सकती है जिसकी वजह से कार के कई हिस्सों में पानी जा सकता है। आपको इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि कार के बूट में पानी न जाए, जहां सीएनजी सिलेंडर रखा होता है।
बूट और बोनट की सफाई है जरूरी
बारिश बंद होने के बाद कार के बोनट को खोलकर इंजन के आस-पास की सफाई बहुत जरूरी है। अक्सर देखने में आता है कि बारिश और धूल से बोनट के आसपास पत्तियां और अन्य कचरा फंस जाता है जिसकी वजह से वहां पानी जमा होने लगता है और जंग लगने लगती है। कई बार पानी रिसकर केबिन में भी आने लगता है। इतना ही नहीं यही हाल बूट में भी होता है जिसकी वजह से CNG सिलेंडर के लिए आगे चलकर नुकसानदायक होता है। इसलिए बारिश बंद होने के तुरंत बाद गाड़ी की सफाई जरूरी है।
अंडरबॉडी प्रोटेक्शन है जरूरी
कार के अंडरबॉडी को डीजल और पुराने इंजन ऑयल के मिश्रण का छिड़काव करके साफ किया जा सकता है। ऐसा करने से गंदगी और नमी दूर होती है और बॉडी को नुकसान नहीं होता। लेकिन यह काम बड़ी ही सावधानी से करें क्योंकि अगर यह मिश्रण इंजन या एग्जॉस्ट कॉम्पोनेंट चला गया तो आग लगने का खतरा रहता है।
स्पार्क प्लग पर ध्यान दें
CNG कार के इंजन में इग्निशन प्रोसेस के लिए मजबूत स्पार्क प्लग की जरूरत पड़ती है। इसलिए अच्छी क्वालिटी वाले स्पार्क प्लग का ही इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि CNG वाहनों में इग्निशन तापमान पेट्रोल कार की तुलना में बहुत अधिक होता है। अगर स्पार्क प्लग की सेहत खराब होगी तो गाड़ी ब्रेकडाउन का शिकार हो सकती है।
बेहद जरूरी है एयर फिल्टर की सफाई
अगर आपकी CNG कार सिटी में ज्यादा चलती है तो एयर फिल्टर की सफाई बेहद जरूरी है। यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे इंसान की बॉडी में फेफड़े काम करते हैं। अगर कार का एयर फिल्टर गंदा हुआ तो इससे इंजन पर दबाव तो पड़ता है, साथ ही ईंधन की खपत भी होती है। इसलिए एयर फिल्टर को साफ रखें। हर 2500 से 5,000 किलोमीटर पर इसे बदलना जरूरी होता है।
एक्स्ट्रा केयर: बारिश होने से ठीक पहले कार के AC की सर्विस करवा लें साथ ही टायर्स अगर खराब या घिस गये ही तो तुरंत बदलवा ले।
यह भी पढ़ें: Tata ला रही है दुनिया की पहली टर्बो CNG SUV, मारुति Brezza CNG को मिलेगी कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
18 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
19 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
23 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines