CNG Cars Mileage Tips in summer: भारत में CNG कारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों की तुलना में CNG कारें कीमत में तो महंगी होती हैं लेकिन बाद में रनिंग कॉस्ट काफी कम होती है। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि कुछ समय के बाद CNG कार की माइलेज धीरे-धीरे कम होने लगती है। कम माइलेज के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन यहां हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं। इन्हें फॉलो करने के बाद आपकी CNG कार की माइलेज काफी बेहतर हो सकती है। आइए जान लेते हैं…
सभी टायरों में हवा सही रखें
कार के सभी चारों टायर अहम होते हैं, अगर किसी एक टायर में खराबी आई तो इसका असर गाड़ी की माइलेज से लेकर परफॉरमेंस पर पड़ता है। आपको बता दें कि अगर टायर में हवा का दबाव कम होगा तो गाड़ी चलाने से रबर और सड़क के बीच घर्षण बढ़ जाएगा। इससे कार के इंजन पर दबाव पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि कार का टायर प्रेशर मेंटेन रखा जाए। इससे कार की माइलेज भी बढ़ेगी।
क्लच की जांच करें
CNG कार की माइलेज अगर बढ़ानी है तो क्लच को हमेशा अच्छी स्थिति में रखें। दरअसल, घिसा हुआ क्लच कार की माइलेज को कम कर देता है। इससे कम efficiency और अधिक ईंधन खपत भी होती है। अधिक ईंधन की खपत होने से कारण कार की माइलेज कम होने लगती है।
एयर फिल्टर रहे हमेशा साफ
ये तो आप जानते ही होंगे कि CNG हवा की तुलना में काफी हल्की होती है। इसलिए अगर कार का एयर फिल्टर गंदा हुआ तो फ्यूल मिक्सचर कंबंशन में दिक्कत हो सकती है। इससे इंजन पर दबाव तो पड़ता है, साथ ही ईंधन की खपत भी होती है। इसलिए एयर फिल्टर को साफ रखें और टाइम टू टाइम किसी पेशेवर मैकेनिक से जांच कराते रहें। याद रहे कि आपको इसे हर 5,000 किलोमीटर पर बदलना होगा।
यह भी पढ़ें: मारुति की छोटी कारों का नहीं चला जादू, Wagonr से लेकर Swift की बिक्री में आई बड़ी गिरावट
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
15 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
16 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
20 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
21 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
22 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines