बाइक चलाने वाले लोग पेट्रोल की बचत करने के लिए कई तरह के तरीके आजमाते हैं। इसके बावजूद भी माइलेज में ज्यादा फर्क नहीं आने के बाद लोग परेशान हो जाते हैं। आज के समय में पेट्रोल पर होने वाले खर्च को बचाने के लिए इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदते हैं। लेकिन पेट्रोल इंजन के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा होने के कारण सभी लोग इसे नहीं खरीद सकते हैं।
अगर आप भी बाइक की माइलेज को लेकर परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्दी ही बाजार में एक शानदान CNG बाइक की एंट्री होने वाली है। आइए आपको इस बाइक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
राजीव बजाज ने CNG बाइक को लेकर दिए संकेत
बजाज ऑटो कंपनी के निदेशक ने 2006 में आज से लगभग 17 साल पहले CNG बाइक को लेकर संकेत दिए थे। उस समय लोगों की नजरें इस पर नहीं गई थी। एक बार फिर से राजीव बजाज ने मीडिया से बातचीत के दौरान 100cc पल्सर और CNG बाइक को लेकर संकेत दिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने वित्तमंत्री से CNG वाहन पर GST 18% करने का अनुरोध किया है। बजाज कंपनी इस साल पल्सर को अपग्रेड करने के साथ ही 6 नए वेरिएंट्स पेश करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: पंचर से हो गए हैं परेशान? जानें इस खास Airless टायर की डिटेल
बजाज सीएनजी बाइक
CNG वाहनों पर GST दर कम करने की मांग के बाद से ही लोग सीएनजी बाइक लॉन्च को लेकर कयास लगा रहे हैं। साल 2006 में इस सेगमेंट में बाइक लाने की बातें सामने आई थी। इसमें डुअल फ्यूल तकनीक इस्तमेमाल होने की बातें कही जा रही थी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कंपनी इस सेगमेंट में कब तक बाइक लॉन्च करेगी।
हेवी इंजन के साथ पल्सर लॉन्च करने की तैयारी में है बजाज
राजीव बजाज ने कहा है कि इस बार पल्सर में हेवी इंजन को शामिल किया गया है। आपको बताते चलें कि अभी तक पल्सर 250cc और बजाज डोमिनार 400cc में उपलब्ध है। वहीं, दूसरी तरफ बजाज चेतक की तरह अब कंपनी जल्दी ही कुछ अन्य मॉडल को भी इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश कर सकती है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 hr agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
23 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines