ऑस्ट्रेलिया Australia में 100 से ज्यादा सालों का इतिहास रहा है फ्रांसीसी कार निर्माता सिट्रोएन (Citroen) का जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हालांकि लगतार कंपनी की बिक्री ऑस्ट्रेलिया में बेहद कम होती गई। हाल ये हो गया कि Ferrari ने ऑस्ट्रेलिया में सिट्रोएन से ज्यादा कारें बेच दीं। लगातार गिरती बिक्री के चलते अब कंपनी ने अहम फैसला लिया है।
बिक्री में आई गिरावट
इस साल (2024) पहले 6 महीने में सिट्रोएन ने आस्ट्रेलिया में सिर्फ 87 यूनिट्स बेची हैं, जोकि बेहद कम नंबर्स हैं। लगातार गिर रही बिक्री के कारण कंपनी को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था। ऐसे में कंपनी ने आस्ट्रेलिया के मार्केट से बाहर निकलने का फैसला किया है। Citroen का देश से बाहर जाना लोगों के लिए चिंता का कारण है क्योंकि Citroen आस्ट्रेलिया में सबसे पुराने ऑटोमोटिव ब्रांड्स में से एक है।
1923 से कारें बेचना शुरू किया
जानकारी के लिए बता दें कि Citroen ने आस्ट्रेलिया में साल 1923 से कारें बेचना शुरू जिया था लेकिन अब कंपनी आस्ट्रेलिया में डीलरशिप 1 नवंबर 2024 के बाद वाहन बेचना बंद कर देगी। आस्ट्रेलिया में कंपनी अपनी सभी कारें और SUVs की बिक्री को पूरी तरह से बंद कर देगी। हालांकि अपने ग्राहकों के लिए कंपनी सर्विस और मेंटेनेंस ऑफर करती रहेगी। बता दें कि आस्ट्रेलिया में कंपनी के मूल 35 सर्विस स्टेशन बनाए हैं। कंपनी की बिक्री 1 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। जहिर है कि आस्ट्रेलिया में कंपनी C3, C4, C5 Aircross और C5X जैसे मॉडल बेचती थी।
Citroen-eC3
कम बिक्री की क्या वजह?
इस साल जनवरी से लेकर मई तक कंपनी ने सिर्फ 87 यूनिट्स बेची हैं, जो वाकई निराशाजनक है क्योंकि Citroen की कारें स्लो और बहुत अच्छे डिजाइन वाली नहीं होती। और यही कारण है कि ग्राहकों ने भी कंपनी से दूरी बना ली है। अगर डिजाइन और फीचर्स पर कंपनी ने फोकस किया होता तो शायद आस्ट्रेलिया से जाने की नौबत नहीं आती। हैरान करने वाली बात तो ये है कि बिक्री के मामले में Ferrari, Lotus, Bentley और Maserati जैसी कारों की बिक्री Citroen से भी ज्याद रही है।
Citroen C3 Aircross booking start
भारत से उम्मीद
भारत में भी Citroen की बिक्री बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। जुलाई 2024 में केवल 335 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हाल ही में कंपनी ने अपनी पहली कूपे एसयवी Basalt को लॉन्च किया जिसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी को पूरी उम्मीद है कि नया मॉडल बिक्री के मामले में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
यह भी पढ़ें:माइलेज की टेंशन खत्म करने आ रही हैं ये शानदार Strong हाइब्रिड कारें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines