पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए Citroen ने अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफ़र किया है। अगर आप कंपनी की एक नई कार खरीदते हैं तो आप पूरे 1.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी अपनी C3, Aircross, eC3 और Basalt पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Citroen Aircross के 2023 के पुराने स्टॉक पर 1.75 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार की कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा इसी कार के 2024MY स्टॉक पर 1.70 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Citroen eC3 के 2024 MY स्टॉक पर 80,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Citroen C3 के 2023 के स्टॉक पर पूरे 1 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसके अलावा Basalt पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। पिछले साल ही इस कार को भारत में लॉन्च किया गया था। आइये जानते हैं डालते हैं इस कार की कीमत और फीचर्स के बारे में…
Citroen Basalt की कीमत और फीचर्स
Citroen Basalt की कीमत 8.25 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये तक जाती है। Basalt में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 115Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ ही टर्बो-पेट्रोल इंजन वाला Plus और Max वेरिएंट टेस्टिंग में शामिल था, जो 110hp की पावर देता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आते हैं।
सेफ्टी के लिए Citroen Basalt में 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ESC, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस साल जनवरी में कंपनी ने इस कार की कीमत में 2% का इजाफा किया था। दाम बढ़ाने के पीछे इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी को वजह बताई गई थी। Citroen Basalt का सीधा मुकाबला Tata Curvv से है।
यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में अपनी इलेक्ट्रिक कार की ऐसे करें देखभाल, बीच सफर नहीं होगी दिक्कत
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines