Citroen की नई ईवी कार लॉन्च, 74 km की ड्राइविंग रेंज, कीमत बस इतनी सी!, जानें फीचर्स

My Ami Buggy EV

My Ami Buggy EV

विज्ञापन

EV Cars: फ्रांस की कार निर्माता कंपनी Citroen ने अपनी नई ईवी कार My Ami Buggy EV लॉन्च की है। इस कार की टॉप स्पीड में 45 kmph है। यह कार सिंगल चार्ज में 74kmph तक चलती है। की My Ami Buggy कीमत भारतीय करेंसी के अनुसार 10.78 लाख रुपये एक्स शोरूम है। कंपनी का यह लिमिटिड एडिशन व्हीकल है, जिसकी अभी केवल 1000 यूनिट्स ही सेल की जाएंगी।

नई इलेक्ट्रिक कार में कॉम्पेक्ट डिजाइन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  Citroen ग्लोबल मार्केट में अपनी कारों को लेकर खासा पहचान रखता है। यह इलेक्ट्रिक कार में कॉम्पेक्ट डिजाइन में तैयार की गई है।जिसे संकरी गलियों व भीड़भाड़ वाली जगहों पर आसानी से चलने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन

कार में 5.4 kWh का बैटरी पैक

इसमें 5.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जिसमें 8 Bhp की पावर मिलती है। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है जिसे अभी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। अनुमान है कि इसे जल्द भारत के बाजार में भी उतारा जाए। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

विज्ञापन

कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

बता दें कि Citroen इंडियन कार मार्केट में अपनी नई सेड़ान कार C3X Crossover पेश करने की तैयारी कर रही है। भारत में कंपनी की यह तीसरी कार है। कार CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी। इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 110 hp की पावर देगा। भविष्य में कंपनी इसके ईवी वर्जन को भी लॉन्च कर सकती है। अनुमान है कि यह कार शुरूआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ