फ्रांस की कार निर्माता सिट्रॉन(Citroen)ने अपनी C3 कॉम्पैक्ट SUV का स्पोर्ट्स एडिशन भारत में पेश कर दिया है। लॉन्च से पहले कंपनी इसका टीजर भी जारी कर चुकी है। सिट्रॉन C3 स्पोर्ट एडिशन में रैली से प्रेरित C3 डीकल और नया इंटीरियर मिलेगा, जबकि सीटों पर रेड कलर के एक्सेंट और ‘स्पोर्ट’ बैज जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस स्पेशल एडिशन की कीमत मौजूदा वेरिएंट से 21,000 रुपये महंगा हुआ है। अगर आप ही इस नए एडिशन को खरीदने की सोच हैं तो आइये जानते हैं इस कार में मिलने वाले टॉप फीचर्स …
इंजन और पावर
नई Citroen C3 में 1.2-लीटर टर्बो–पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 की पावर और 205Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड true ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। 0-100km/h की स्पीड पकड़ने के लिए से 10 सेकंड्स का समय लगता है। आपको बता दें कि मैकेनिकली तौर पर इस इंजन इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: 500cc सेगमेंट में Hero, TVS और Triumph की एंट्री, लॉन्च होंगी नई बाइक्स
सेफ्टी फीचर्स
नई Citroen C3 के स्पोर्ट्स एडिशन में सेफ्टी के लिए कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ISOFIX माउंट, ट्राई-पॉइंट सीट बेल्ट, इंजन इमोबिलाइजर, ESP, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक, 6 एयरबैग,हिल होल्ड, TPMS और रियर-व्यू कैमरा जैसी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इस कार में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट, 7-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्सेंटेड AC नॉब, ऑटो-फोल्ड ORVM, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर साउंड के लिए इसमें 4-स्पीकर भी मिलेंगे।
ऑप्शनल टेक किट के लिए ग्राहक 15,000 रुपये देकर डैशकैम और वायरलैस चार्जर कार में लगवा सकता है। Citroen C3 में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है जो इसका प्लस पॉइंट है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी कार है लेकिन इसमें क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं मिल पाती। कम्पनी को इस पर काम करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Hyundai से लेकर Nissan की इन 7 SUVs की बिक्री में 40% की जबरदस्त गिरावट, जानें कारण
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
11 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
14 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
17 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines