नई Citroen C3 स्पोर्ट्स एडिशन में क्या खास? नॉर्मल वेरिएंट से कितना अलग? जानिए टॉप फीचर्स

कार निर्माता कंपनी सिट्रॉन (Citroen) ने अपनी C3 कॉम्पैक्ट SUV का स्पोर्ट्स एडिशन पेश किया है। इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया है और यह अपने स्टैण्डर्ड वेरिएंट से 21,000 महंगा है।

C3 Sport Edition1
विज्ञापन

फ्रांस की कार निर्माता सिट्रॉन(Citroen)ने अपनी C3 कॉम्पैक्ट SUV का स्पोर्ट्स एडिशन भारत में पेश कर दिया है। लॉन्च से पहले कंपनी इसका टीजर भी जारी कर चुकी है। सिट्रॉन C3 स्पोर्ट एडिशन में रैली से प्रेरित C3 डीकल और नया इंटीरियर मिलेगा, जबकि सीटों पर रेड कलर के एक्सेंट और ‘स्पोर्ट’ बैज जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस स्पेशल एडिशन की कीमत मौजूदा वेरिएंट से 21,000 रुपये महंगा हुआ है। अगर आप ही इस नए एडिशन को खरीदने की सोच हैं तो आइये जानते हैं इस कार में मिलने वाले टॉप फीचर्स …

इंजन और पावर

Advertisment

नई Citroen C3 में 1.2-लीटर टर्बो–पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 की पावर और 205Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड true ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। 0-100km/h की स्पीड पकड़ने के लिए से 10 सेकंड्स का समय लगता है। आपको बता दें कि मैकेनिकली तौर पर इस इंजन इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स

नई Citroen C3 के स्पोर्ट्स एडिशन में सेफ्टी के लिए कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ISOFIX माउंट, ट्राई-पॉइंट सीट बेल्ट, इंजन इमोबिलाइजर, ESP, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक, 6 एयरबैग,हिल होल्ड, TPMS और रियर-व्यू कैमरा जैसी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इस कार में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट, 7-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्सेंटेड AC नॉब, ऑटो-फोल्ड ORVM, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर साउंड के लिए इसमें 4-स्पीकर भी मिलेंगे।

विज्ञापन

ऑप्शनल टेक किट के लिए ग्राहक 15,000 रुपये देकर डैशकैम  और वायरलैस चार्जर कार में लगवा सकता है। Citroen C3 में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है जो इसका प्लस पॉइंट है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी कार है लेकिन इसमें क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं मिल पाती। कम्पनी को इस पर काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ