Citroen Aircross Xplorer Limited Edition: सिट्रोन इंडिया ने अपनी पॉपुलर एयरक्रॉस SUV का लिमिटेड एडिशन एक्सप्लोरर भारतीय कार बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए एडिशन की इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है। कंपनी ने इस नए एडिशन में कई अच्छे और प्रीमियम फीचर्स को शामिल किया है। अब यह पहले से बेहतर नजर आ रही है। कंपनी का दावा है कि नया एडिशन ग्राहकों को पसंद आएगा। नए अपडेट्स इस एसयूवी के स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
नई Citroen Aircross Xplorer Edition को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें प्लस और मैक्स वेरिएंट शामिल है। यह स्टैंडर्ड कीमत से 24,000 रुपये ज्यादा है। वर्तमान में, एयरक्रॉस 8.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, प्लस वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है। अब जिस कीमत में यह गाड़ी आती है उस हिसाब से इसे आप वैल्यू फॉर मनी कह सकते हैं।
एयरक्रॉस एक्सप्लोरर एडिशन में दो रोमांचक पैकेज का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके स्टैंडर्ड पैक की कीमत 24,000 रुपये है, जबकि ऑप्शनल पैक की कीमत 51,700 रुपये है, जिसमें डुअल-पोर्ट एडॉप्टर के साथ रियर-सीट एंटरटेनमेंट भी शामिल है। इस नए एडिशन में एयरक्रॉस एसयूवी को बॉडी डेकल्स, हुड गार्निश और खाकी रंग के इन्सर्ट के रूप में कई कॉस्मेटिक अपग्रेड किये गये हैं। ये खाकी पेंट कलर इस नए एडिशन को एक दमदार और आकर्षक लुक देता है।
इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमेंडैश कैमरा, इल्यूमिनेटेड सिल प्लेस और रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम पैकेज सहित कई नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। कार में बैठने वालों के लिए प्रीमियम इन-केबिन अनुभव मिलता है ऐसा कंपनी ने दावा किया है। एयरक्रॉस एक्सप्लोरर लिमिटेड एडिशन भारत में सिट्रोन के 86 La Maison शोरूम में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे सिट्रोन इंडिया वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है।
इंजन और पावर
सिट्रोन एयरक्रॉस एक 5 सीटर एसयूवी है जिसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 2 गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 3 पॉइंट सीट बेस्ट और EPS जैसे फीचर्स दिए ये हैं। इस SUV में 200mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है । एक लीटर में यह कार 18.25 kmpl तक की माइलेज ऑफ़र करती है। कंपनी को उम्मीद है कि नया एडिशन ग्राहकों को पसंद आएगा । भारत में इसका सीधा मुकाबला मारुति ब्रेजा से होगा।
यह भी पढ़ें: Mahindra का बड़ा धमाका: 26 नवंबर को लॉन्च होंगी 2 नई इलेक्ट्रिक कारें, टीजर जारी
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
8 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines