हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Citroen eC3X EV: अब सिर्फ 6.89 लाख रुपये में घर ला सकेंगे इलेक्ट्रिक कार, मिलेगी 320KM की रेंज

इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सपना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है. Citroen ने भारत में अपनी नई eC3X EV लॉन्च कर दी है. खास बात यह है कि ग्राहकों को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी होगी. 320 किलोमीटर की रेंज, 6 एयरबैग, बड़ा टचस्क्रीन और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ यह नई EV बाजार में हलचल मचा सकती है.

विज्ञापन

Citroen eC3X EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी को देखते हुए फ्रेंच कार निर्माता Citroen ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3X को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है जो कम बजट में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं. खास बात यह है कि Citroen ने इस कार के साथ Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल भी शुरू किया है, जिससे ग्राहकों को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी पड़ेगी. इससे इलेक्ट्रिक कार खरीदना पहले की तुलना में काफी आसान और किफायती हो सकता है.

कीमत में बड़ा फायदा

Citroen eC3X की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.25 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि, BaaS मॉडल चुनने वाले ग्राहकों के लिए इसकी शुरुआती कीमत घटकर 6.89 लाख रुपये रह जाती है. इस व्यवस्था में ग्राहक को बैटरी खरीदने की जरूरत नहीं होती. इसके बजाय बैटरी के इस्तेमाल के लिए 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होता है. इससे शुरुआती निवेश काफी कम हो जाता है.

पहले से ज्यादा किफायती हुई नई eC3X

कंपनी ने नई eC3X को पहले वाले मॉडल की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी कीमत पर बाजार में उतारा है. यह कार अपने पिछले संस्करण के मुकाबले करीब 1.74 लाख रुपये सस्ती है. ऐसे में जो लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह एक आकर्षक विकल्प बन सकती है.

विज्ञापन

एक्सटीरियर में मिले नए अपडेट

नई Citroen eC3X के डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं. कार में LED हेडलैंप, सिग्नेचर स्प्लिट LED DRL और फ्रंट फॉग लैंप दिए गए हैं. इसके साथ 15 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और लगभग 170 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो इसके लुक को और बेहतर बनाता है.

कार में Citroen की सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल को बरकरार रखा गया है. वहीं आगे और पीछे फॉक्स स्किड प्लेट्स भी दी गई हैं, जिससे यह कार SUV जैसी मजबूत और आकर्षक दिखाई देती है.

विज्ञापन

केबिन में मिलेंगे आधुनिक फीचर्स

नई eC3X का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है. केबिन में व्हाइट और ब्लैक थीम के साथ ब्लू डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं. कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है.

इसके अलावा वायरलेस मोबाइल चार्जर, Connected Car Technology 2.0, ऑटो-डिमिंग IRVM और 40 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं. ग्राहक चाहें तो JBL ऑडियो सिस्टम और फ्रंट-रियर डैशकैम पैकेज को एक्सेसरी के तौर पर भी चुन सकते हैं.

विज्ञापन

सुरक्षा फीचर्स पर भी खास फोकस

सुरक्षा के मामले में भी कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है. नई eC3X में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा कार में डैशकैम आधारित प्रेडिक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं, जिनमें लेन डिपार्चर वार्निंग और फ्रंट व्हीकल डिस्टेंस अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. ये फीचर्स ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

बैटरी और रेंज में नहीं हुआ बदलाव

मैकेनिकल स्तर पर नई eC3X में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 29.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. यह मोटर 56 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.

कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 320 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है, जो शहर और दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त मानी जाती है.

विज्ञापन

बुकिंग हुई शुरू

Citroen ने नई eC3X की बुकिंग शुरू कर दी है. इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इस इलेक्ट्रिक कार को बुक कर सकते हैं. कम शुरुआती कीमत, आधुनिक फीचर्स और BaaS मॉडल की वजह से यह कार भारतीय EV बाजार में ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola