हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

320km की रेंज, 12.69 लाख रुपये कीमत, शानदार लुक, सेफ्टी जीरो निकली ये कार

Citroen eC3 में 29.2 kWh बैट्री पैक का इस्तेमाल किया गया है, फुल चार्ज में यह 320 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। लेकिन अभी हाल ही में हुए Global NCAP के क्रैश टेस्ट में इस कार को जीरो रेटिंग मिली है जोकि वाकई हैरान कर देने वाली है।

विज्ञापन

Citroen eC3 अपने डिजाइन, स्पेस और फीचर्स की वजह से काफी अच्छी गाड़ी है। यह दिखने में इंटरनेशन कार नज़र आती है। 12.69 लाख रुपये से इसकी कीमत शुरू होती है। लेकिन फ्रांस की यह कार सेफ्टी में मामले में यह चूक गई है। अभी हाल ही में हुए Global NCAP के क्रैश टेस्ट में इस कार को जीरो रेटिंग मिली है जोकि वाकई हैरान कर देने वाली है।

कंपनी ने इसमें कई अच्छे सेफ्टी फीचर्स भी दिए हुए हैं लेकिन कमजोर बॉडी के चलते  इसके सेफ्टी फीचर्स फेल हो गए। भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की बिक्री होती है। अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार इसके फीचर्स पर नजर डालें।

 

सेफ नहीं है Citroen eC3

Global NCAP के क्रैश टेस्ट में Citroen eC3 फेल हो चुकी है। इसे जीरो स्टार रेटिंग मिली है। इसमें वयस्क और बच्चे बिलकुल भी सेफ नहीं हैं। एडल्ट सेफ्टी में इसे जीरो और बच्चों की सेफ्टी में इस कार को एक स्टार मिला है। बड़ी बात ये है कि जिस कार को टेस्ट किया गया था वो भारत में ही बनी है। एडल्ट सेफ्टी में 34 में से सिर्फ 20.86 पाइंट मिले हैं। जबकि बच्चों की सेफ्टी में इस कार को 49 में से 10.55 अंक मिले। टेस्ट किये गये मॉडल में 2 एयर बैग्स दिए गये थे।

बढ़िया ड्राइविंग रेंज

Citroen eC3 में 29.2 kWh बैट्री पैक का इस्तेमाल किया गया है, फुल चार्ज में यह 320 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है।  कार को 57 bhp पावर और 143 Nm टॉर्क मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 107 किलोमीटर प्रति घंटा है।

फीचर्स की बात करें तो इस कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। और यह एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 35 कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा एडजस्टेबल सीट्स, 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एयरबैग्स, ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स हैं।

यह भी पढ़ें: 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ नई MG Gloster हई लॉन्च, कीमत 38.80 लाख रुपये

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें